Author: satya@anjor
रायपुर। समाजसेवी एवं अंबेडकरवादी विचारक डॉ. खिलन प्रसाद साहू ने बयान जारी कर कहा है कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है, तब-तब आरएसएस और हिंदुत्व की गतिविधियों का सरकारी दफ्तरों, शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक बोलबाला दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी का जश्न मनाने वाले कार्यक्रमों में भी धार्मिक नारे लगाए जाते हैं। 15 अगस्त की प्रभात फेरी में “जय श्रीराम” का नारा, स्कूलों में गरबा डांस या फगुआ गीत जैसे कार्यक्रम अनिवार्य कर दिए जाते हैं। इनका विरोध करने पर शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया…
2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक परिसर, छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला अनुसंधान पार्क रायपुर, 27 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा (ओडिशा) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अधोसंरचना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इन संस्थानों में आईआईटी भिलाई के फेस-2 परियोजना भी शामिल है। अन्य सात संस्थान हैं – आईआईटी पटना, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी धारवाड़ और आईआईटी जम्मू। इस अवसर का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई परिसर के नालंदा व्याख्यान कक्ष में किया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ के तकनीकी…
हैदराबाद। आज बड़े से बड़े सितारे 1000 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्में दे सकते हैं. अक्सर, इन उपलब्धियों के लिए अभिनेताओं पर ही सबकी नज़र जाती है. लेकिन हर बड़ी सफलता के पीछे एक निर्देशक की दूरदर्शिता छिपी होती है. निर्देशक ही कहानी को आकार देता है, तमाशा रचता है और प्रचार को गति देता है. आइए उन दिग्गजों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्होंने पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग देकर इतिहास रच दिया. एसएस राजामौली फ़िल्में: बाहुबली 2, आरआरआर राजामौली ने भारतीय फिल्मों को वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि बना दिया. दोनों फिल्मों…
दिल्ली के धौला कुआं के पास एक BMW कार सवार दंपत्ति की टक्कर से वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी चालक गगनप्रीत को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 1 लाख रुपये के मुचलके और 2 अन्य जमानतकर्ताओं की शर्तें पूरी करने के आधार पर जमानत दी है। बता दें कि कोर्ट ने 25 सितंबर को अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने जमानत के लिए लगाई यह शर्त पटियाला हाउस कोर्ट ने गगनप्रीत को जमानत देते हुए उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराने…
दुर्ग. दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। रिकेश सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका कांग्रेस ने भी विरोध किया है। कांग्रेस ने INC छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और X पर विधायक सेन का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेताओं के संस्कारों पर निशाना साधा है। दरअसल भिलाई के शांति नगर स्थित लोकांगन परिसर में नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल स्थापित की जाती है। विधायक रिकेश सेन के घर के सामने ही स्थित लोकांगन में इस बार भी…
पखांजूर। कांकेर जिला के पखांजूर क्षेत्र में एक ऐसा गांव है, जहां मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ रही हैं. छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्राम पंचायत शंकरनगर के आश्रित गांव मारकनार में विकास पहुंचने से पहले दम तोड़ देता है. media की टीम नाव के सहारे नदी पार कर इस गांव के लिए निकली तो पाया कि विकास का पहिया जिस पक्की सड़क पर घूमता है, वह गांव तक तो बन चुका है. लेकिन गांव में प्रवेश करने के बाद पाते हैं, पक्की सड़क के बाद भी विकास गांव तक नहीं पहुंच पाया है. बात हो…
बालोद। जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के डौंडी परियोजना में भ्रष्टाचार और मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करते हुए फरवरी माह को 30 दिन का मानकर बिल और भुगतान जारी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि ये दस्तावेज खुद विभाग के रिकॉर्ड में मौजूद हैं, जिनमें 30 फरवरी की तारीख अंकित की गई है। इसके अलावा सीमेंट की दुकानों से श्रृंगार का सामान खरीदने और अधिकारी द्वारा अपने निजी खाते में पैसे लेकर हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट करने का खुलास हुआ है। सामूहिक विवाह…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रजत जयंती का अवसर सोमवार को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया. न्याय और आस्था के इस संगम को और गरिमामय बनाने मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस प्रशांत मिश्रा, तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सैम कोशी तथा पूर्व जज मनींद्र मोहन श्रीवास्तव की उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ आया हूं तो हिंदी में ही बोलूंगा… जस्टिस माहेश्वरी का आत्मीय संबोधन जस्टिस जे.के. माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा…
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया. गृह प्रवेश की पूजा के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. रिश्तेदार और मोहल्लेवासी खाना खा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पंडाल को तोड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना शुक्रवार शाम 8 बजे की है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म रोड वार्ड क्रमांक 3 का है. गृह प्रवेश की पार्टी में मोहल्लेवासी सहित रिश्तेदार पहुंचे थे. हादसे के बाद घटना स्थल…
कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है ग्राम कसनिया में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है. वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता है. बताया…
