Author: satya@anjor
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तीन फेरीवाले रहस्यमय तरीके से गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि तीनों फेरीवाले उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और गांव-गांव घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे. परिजनों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने तीनों का अपहरण किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा व भोपालपट्टनम एरिया से तीन फेरीवाले गायब हुए हैं. दो फेरीवाले अल्ताप और शोएब लगभग 12 दिन पहले बासागुड़ा के पूसबाका से लापता हुए हैं. वहीं इमरान मद्देड़ क्षेत्र से…
मुंगेली। शासकीय स्कूलों को शराब का अड्डा बनाया जा रहा है. आबकारी विभाग ने ऐसी ही एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बावली स्थित स्कूल के कमरे में लगे ताला का तोड़कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है. शासकीय प्राथमिक स्कूल में शराब रखे जाने की सूचना पर संभागीय उड़नदस्ता और मुंगेली आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की. कमरे के ताला तोड़ ली गई तलाशी में 10 बोरी में कुल 480 पाव ‘गोवा’ ब्रांड शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि बरामद शराब मध्यप्रदेश का है, जिसे…
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस साल नए रंग-रूप और खास प्रस्तुतियों के साथ मनाया जाएगा। जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में लगने वाले स्वदेशी मेला में इस बार बॉलीवुड कलाकार, रामलीला मंडली और स्थानीय कलाकार एक ही मंच साझा करेंगे। अयोध्या में राम जन्मोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी रामलीला मंडली इस बार जगदलपुर पहुंचेगी, जो अपनी प्रस्तुतियों से दशहरे के रंग को और खास बनाएगी। इसी के साथ भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। बॉलीवुड कलाकार करेंगे धमाल मेले का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक अभिजीत सावंत, पवनदीप राजन,…
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को समाानित किया। साथ ही राज्य के स्कूलों में बेहतर व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाए जाएंगे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता…
साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बैठक की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभावित है. बैठक आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी. राज्योत्सव की तैयारियों पर सीएम करेंगे चर्चा सीएम विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:30 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे और मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे. कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिली…
रायपुर. राजधानी के सड्डू इलाके के शीतला तालाब में मंगलवार सुबह एक लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है. जहां आज सुबह एक लाश मिली है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रायपुर। कांग्रेसी ने बीती रात कोतवाली थाने में ईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने अपनी लिखित शिकायत में पूछताछ के नाम पर ईडी अधिकारी पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित और मारपीट का करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि ईडी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य लोगों के खिलाफ गवाही देने का दबाव बना रही है. राजधानी के रोहणीपुरम स्थित कंचनगंगा कॉलोनी के निवासी हेमंत चंद्राकर ने पुलिस को दिए अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए गया…
बलरामपुर. चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शिकायत के बाद थाना चलगली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम (22 वर्ष) ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था. उसी दौरान गांव के लहन सिंह…
इस साल दशहरे दिल्ली की भव्य रामलीला और भी शानदार होने वाली है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल इस समारोह में शामिल होंगे और राम का किरदार निभाते हुए रावण का दहन करेंगे। खबर की पुष्टि खुद एक्टर ने की है। बॉबी देओल इस कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर उपस्थित होंगे, जिससे दर्शकों को एक यादगार अनुभव मिलेगा। दिल्ली की रामलीला में शामिल होंगे बॉबी देओल इस दशहरे, दिल्ली की भव्य रामलीला और भी शानदार होने वाली है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल को लव कुश रामलीला समिति ने 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक लाल किला मैदान में…
महाराष्ट्र से एक बार फिर किसान द्वारा आत्महत्या की खबर सामने आई है। राज्य के छत्रपति संभाजीनगर से यह बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कर्ज में डूबे एक किसान दंपति ने एक दिन के अंतराल में खुदखुशी कर ली। जानकारी के अनुसार पत्नी ने पहले कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी और इसके अगले दिन पति ने भी उसी कुएं के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने अपनी जान देने से पहले अपने बच्चों के लिए भावुक कर देने वाला संदेश भी छोड़ा है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, ये पूरी घटना छत्रपति संभाजीनगर के…
