Author: satya@anjor

रायपुर। सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान स्लैग गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 💰 कंपनी प्रबंधन ने घोषित किया मुआवजा कंपनी ने मृतकों के परिजनों के लिए कुल 45 लाख रुपये का मुआवजा पैकेज घोषित किया है, जिसमें शामिल है: 35 लाख रुपये मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये बच्चों की पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपये…

Read More

डोंगरगढ़ राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई…

Read More

महासमुंद। महासमुंद जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देशी शराब दुकान से बोरियों में भर कर शराब ले जाते युवकों साफ तौर पर देखा जा सकता है. इस वीडियो से शासकीय शराब दुकानों से कोचियों को शराब की सप्लाई नहीं करने का आबकारी विभाग के दावों की पोल खोल कर रख दी है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार युवक सितली नाला स्थित देशी शराब दुकान से एक बोरी में शराब लेकर निकल रहे और उस बोरे को स्कूटी पर रखता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में काला व सफेद…

Read More

बिलासपुर. हाईकोर्ट (CG Highcourt) ने 2,621 बर्खास्त बीएड योग्य सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) पद पर समायोजित करने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया है. मामले में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा, कि यह निर्णय न तो अवैध है और न ही मनमाना. बता दें कि जांजगीर चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी विजय कश्यप ने अप्रैल 2025 में लिए गए सरकार के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी . याचिका में कहा था कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत सहायक शिक्षक के पूरे पद सीधी भर्ती से भरे…

Read More

✨ “दिव्यरूपेण गरबा” — दिव्यांग बच्चों संग गरबा का अनूठा उत्सव ✨ रायपुर, 26 सितंबर 2025। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रज्ञा कर्ण बधिर शाला, डी.डी. नगर, रायपुर में प्रत्यूषा फाउंडेशन द्वारा एक भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन “दिव्यरूपेण गरबा” का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस विशेष गरबा महोत्सव में कक्षा 1 से 8 तक के 60 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। बच्चों की लयबद्ध प्रस्तुति, मासूम मुस्कान और ऊर्जा से भरे हावभाव ने कार्यक्रम को दिव्य बना दिया। ✨ मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम की…

Read More

Lashkar Deputy Chief Saifullah Kasuri Video: पाकिस्तान की जमीन और उसके टुकड़ों पर पलने वाला लश्कर डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हिंदुओं और भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहा है। वह खुलेआम हिंदुओं का भारत से सफाया करने और इस्लाम का राज लाने का ऐलान कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से पहले का है। कसूरी इस हमले के मास्टरमाइंड में से एक है। लश्कर डिप्टी चीफ वीडियो में वह कहता है-हमारे काफिले न रुकेंगे, न थमेंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे…

Read More

रायपुर। राजधानी के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने के मामले में जांच जारी है। राज्य बाल संरक्षण समिति (CWC) की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची, लेकिन उन्हें स्कूल का CCTV फुटेज नहीं मिला। साथ ही आरोपी शिक्षिका का बयान और पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। CWC अध्यक्ष श्वेता राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच के लिए टीम को स्कूल भेजा गया। जांच में CCTV वीडियो और आरोपी शिक्षिका का बयान नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन को दोनों उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्र पर्व के दौरान दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. 23 सितंबर की शाम बीजापुर के एजुकेशन सिटी इलाके में एक भारी-भरकम हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस घटना में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कैसे हुआ? साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता दर्शन के लिए जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा…

Read More

जांजगीर-चांपा। उत्तरप्रदेश के एक ईंट भट्ठी में छत्तीसगढ़ से काम करने गए 15-20 मजदूरों को बंधन बनाकर रखने के आरोप लगे हैं. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक महिला ने अपने पति को ईंट भट्टा मालिक द्वारा बंधक बनाए जाने की शिकायत की है. पीड़िता ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर पति को वहां से छुड़वाने की गुहार लगाई है. साथ ही वहां प्रदेश से कमाने गए 15-20 लोगों को भी बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है. क्या है मामला? जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ थाना के ग्राम मेकेरी निवासी प्रमा सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजेश…

Read More

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सतनामी समाज के युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश है. सतनामी समाज ने आज नवागढ़ चौक पर युवक के शव को लेकर चक्काजाम कर दिया है. मृतक के परिजन को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे. पूरा मामला हरदी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम…

Read More