Author: satya@anjor
बिरगांव। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम बिरगांव क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महापर्व को लेकर निगम क्षेत्र के प्रमुख व्यास तालाब सहित सभी छठ तालाबों एवं घाटों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी इकराम अहमद ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत छठ घाटों की सफाई, पचरी की रंगाई-पुताई तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने का कार्य कराया…
रायपुर। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से उनके सिविल लाइन स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान लक्ष्मण सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल रहा। इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने कहा कि भूपेश बघेल का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति…
बिरगांव चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकल्प, चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक मजबूती पर हुआ व्यापक मंथन बिरगांव। आगामी बिरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति प्रदान कर दी है। चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति के पश्चात आज पार्टी के रायपुर पश्चिम कार्यालय में प्रभारियों की पहली महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बिरगांव चुनाव प्रभारी चंद्रकांत यदु जी ने चुनावी तैयारियों की दिशा एवं…
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
360 नए धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, अधिक सुगम होगी धान खरीदी प्रक्रिया *15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह’ में हुए शामिल* *प्रदेशभर से आए प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित* *किसानों का परिश्रम ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार – मुख्यमंत्री श्री साय* *सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर, दो वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की नई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत* *1,500 पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के…
रायपुर/26 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, सरकार का नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं है। अधिकारी नियम कानून को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे है। मानपुर मोहला के एसपी का पुत्र विजयादशमी के दिन सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है। नायाब तहसीलदार सड़क में जन्मदिन का केक काट रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा को बताना चाहिये कि सारे नियम कायदे कानून आम जनता के लिये है। आखिर सरकारी बंदूक से एसपी के पुत्र को फायर करने की छूट किसने दी? सरकार ने अब तक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में 20 आरोपियों और 22 फर्मों के खिलाफ 27,000 पन्नों का 10वां चालान पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही जांच के तहत कथित वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले में आरोपियों और संबंधित फर्मों की भूमिका को लेकर जांच आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला…
*कलेक्टर के निरीक्षण के बाद रिसदा -सुहेला बायपास निर्माण में तेजी आने की उम्मीद* बलौदाबाजार – 15 अक्टूबर 2026 ! जिले की बदहाल सड़कों को लेकर आम जनता की परेशानी और प्रशासन की सक्रियता के बीच का अंतर एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार कों रिसदा बाईपास और बलौदाबाजार-सुहेला सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा निरीक्षण कर ठेकेदार को मशीनरी, मैनपावर बढ़ाने तथा नियमित पानी छिड़काव के निर्देश देना निश्चित रूप से आवश्यक कदम है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर प्रशासन को यह सुध लेने में इतना लंबा समय क्यों लग गया? बारिश के दौरान रिसदा…
धरसीवां। आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा से संकल्प” विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को धरसीवां में किया जाएगा। शिविर का आयोजन सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लिए जानकारी, पंजीयन, आवेदन और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ: 🔹 आधार कार्ड 🔹 आयुष्मान कार्ड 🔹 लर्निंग लाइसेंस 🔹 श्रम कार्ड 🔹 पीएम सूर्य घर योजना 🔹 मेगा हेल्थ कैंप 🔹 बैंकिंग सेवाएं…
🏛️ सतनामी समाज को मिली बड़ी सौगात, रावा भाठा में भवन की चाबी सौंपी बीरगांव/रावा भाठा। वार्ड नंबर 15 में सतनामी समाज के लिए निर्मित भवन की चाबी 24 सितंबर, गुरुवार को समाज के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष श्री इकराम अहमद, बीरगांव ब्लॉक अध्यक्ष श्री योगेंद्र सोलंकी एवं पार्षद श्री डॉ. एस.आर. पात्रे की मौजूदगी में भवन की चाबी सतनामी समाज रावा भाठा को सौंपी गई। भवन मिलने के बाद समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। समाज…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित “अग्र महाकुंभ-2026” में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अग्र महाकुंभ का सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा। प्रदेशभर से पहुंचे अग्रवाल समाज के हजारों प्रतिनिधियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी…
