Author: satya@anjor
डोंगरगढ़ भिलाई से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही 21 वर्षीय महिमा साहू की जिंदगी 24 सितंबर की रात सड़क हादसे में खत्म हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार थार क्रमांक CG 04 QC 8007 की टक्कर से महिमा की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह नाबालिग अपनी रसूखदार पृष्ठभूमि का फायदा उठाते हुए कार चला रही थी। वजह थी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करना और दिखाना कि “हम भी कुछ कर सकते हैं”। तेज रफ्तार और नाबालिग की स्टंट जैसी लापरवाही ने मासूम…
रायपुर। राजधानी में पुलिस और माओवादी विरोधी दस्ता (Anti-Naxal Squad) को बड़ी सफलता मिली है. नक्सल संगठन से जुड़े फरार दंपत्ति को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बीते दो महीने से फर्जी पहचान पत्र के सहारे राजधानी में रह रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब वे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे. इस दौरान उनके आईडी (AADHAR) कार्ड फर्जी निकले. फर्जी आईडी के उजागर होते ही एसआईए और नक्सल विरोधी दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नक्सल…
रायपुर. राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता होने जा रही है. यह कार्यक्रम में बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होगा. बीते 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA) देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रही है. इस चैंपियनशिप में देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे. वहीं करीब 20,000 प्रतिदिन दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है. इस वर्ष की थीम Safe Racing •…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 334 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू की है. जिन्होंने (दिसंबर 2018 तक पंजीकृत) पिछले 03 वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के अपने वार्षिक लेखापरीक्षित खाते निर्धारित समय सीमा, क्रमशः 30.11.2022, 31.12.2023 और 15.12.2024, के भीतर जमा नहीं किए हैं, उन राजनीतिक दलों को रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टियों की सूची से हटाया जा रहा है. इसके अलावा, ऐसे दल जिन्होंने चुनाव तो लड़े, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यय रिपोर्ट दाखिल नहीं किए, उनके भी…
कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे. पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे किसी विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर चली गई. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले…
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी 68वीं फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) की शूटिंग शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक खास झलक शेयर किया है. करीना कपूर का पोस्ट बता दें कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) के पहले दिन की शूटिंग की जानकारी फैंस को दिया है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दिन 1, 68वीं फिल्म, दायरा सबसे अद्भुत के साथ @meghnagulzar और @therealprithvi……
Bhupendra Yadav as incharge for Bangal Chunav: भाजपा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है।बिहार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया है। वहीं, इसके अलावा तमिलनाडु में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का जीवन समर्पण, सादगी…
धमतरी। धमतरी जिले का नगर निगम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. नगर पालिका निगम ने बीते 4 सालों से नियमित बिजली बिल अदा नहीं किया है, जिसकी वजह से आज बकाया राशि 10 करोड़ रुपए से ऊपर चली गई है. लेकिन अब बिजली विभाग का धैर्य जवाब दे गया है, और बिजली लाइन काटने की चेतावनी दी है. विद्युत विभाग ने नगर निगम को 280 कनेक्शन दिए हैं, जिसमें स्ट्रीट लाइट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोटर पंप, भवन, उद्यान, शौचालय जैसे कई कई कनेक्शन शामिल हैं. लगातार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नगर पालिका…
रायपुर। नगर निगम के अमले ने वर्षों से संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज व्यावसायिक परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद की कार्रवाई की. जिन परिसरों में तालाबंदी की कार्रवाई की गई, उनमें संत रविदास वार्ड 70 स्थित पार्थिवी प्रोविन्स – डॉ. शैलेष वर्मा, वीर सावरकर नगर वार्ड-01 स्थित राहुल धारीवाल पिता राजेंद्र धारीवाल, लीलावती देवी सिंग पति-अशोक सिंग, ओमप्रकाश तिवारी पिता-आर.ए. तिवारी, सुरेन्दर सिंग, गुरविन्दर सिंग पिता-प्रीतम सिंग, नीलम मिश्रा पति-संजय मिश्रा, राजेश चन्द्राकर पिता-गंगा प्रसाद और हरभजन सिंग पिता-टहल सिंग शामिल हैं.
