Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साज़िश, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार — यूपी के शूटर को दी गई थी सुपारी
    छत्तीसगढ़

    प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साज़िश, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार — यूपी के शूटर को दी गई थी सुपारी

    satya@anjorBy satya@anjorSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है

    ग्राम कसनिया में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है. वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में थे. उन्हें रात लगभग 9.45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वे किसी वस्तु के फटने की आशंका पर घर से बाहर निकले थे. इस दौरान बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था. उसने परिवार को बाहर निकलते देख दूसरी बार गोली दाग दी थी. परिवार के सदस्य फायरिंग होते देख तुरंत घर में घुस गए थे. एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी थी. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए थे.

    बस से भागने के फिराक में था आरोपी, पुलिस ने धरदबोचा

    गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले में एक आरोपी बस से भागने की फिराक में था, लेकिन एक बाइक एक्सीडेंट के बाद वह कपड़े बदलकर बस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे धर दबोचा गया. घटना में इस्तेमाल हुआ वाहन, कारतूस और हथियार भी बरामद कर लिया गया है.घटना से पहले शूटर ने की थी रेकी

    गोलीकांड के फरार आरोपी शक्ति सिंह मानिकपुरी चौक क्षेत्र के कृष्णा नगर का रहने वाला है. वह धार्मिक संगठन से जुड़ा हुआ है. आशीष जांगड़े और हर्ष कोरबा के ही रहने वाले हैं. तीनों ने ही यूपी के शूटर को सुपारी देकर गोली मारने के लिए बुलाया था. शूटर दुर्गेश पांडेय 21 सितंबर को कोरबा पहुंच गया था. वह कृष्णा नगर में ही रुका हुआ था. कसनिया में तौफीक का घर मेन रोड मे है, जहां उसने रेकी की. इसके बाद रात में फायरिंग करने पहुंचा. माना जा रहा है कि उसने डराने के लिए ही फायरिंग की थी.

    बताया जा रहा कि जिस घर में फायरिंग हुई थी वहां का युवक पांच महीने पहले दूसरे समुदाय की लड़की को लेकर भाग गया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. पीड़ित परिवार के युवक का कहना है कि लगातार उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी. उन्होंने अब सुरक्षा के लिए थाने में आवेदन दिया है. इस पर पुलिस ने उसके घर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया है. युवक तौफीक मेमन का कहना है कि मामला कोर्ट में है. विवाह के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय भी गए थे. वहां आवेदन खारिज होने पर अब जिला कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच गोली चलने की घटना हुई है.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.