Author: satya@anjor
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत के केंद्र में आज फिर गायों की मौत का मामला आया है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आकड़े पेश कर भाजपा पर आरोप लगाया कि वे केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए गौ माता का नाम लेती है. इस बयान का रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गायों के नाम पर कांग्रेस ने लूट मचाई. गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार किया. विष्णु सरकार गायों को लेकर नीति बना रही हैं. नीति के आधार पर गायों का संरक्षण दिया जाएगा.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर उनके कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में संयुक्त…
रायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज शहर के तीन प्रमुख स्थलों पर तीन नए ओवरपास का शिलान्यास किया। इन ओवरपास के निर्माण पर कुल 117 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसी तरह ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ पानी टंकी और दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपए की लागत से बने नए शाला भवन का भी भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इन ओवरपास का निर्माण राजधानी में बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को ध्यान में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अहम योजना की घोषणा की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होकर कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए सरकार हर साल 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान करेगी। डिप्टी सीएम अरुण साव अरुण साव ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अवसरों को बढ़ाना और छात्राओं की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। “हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ें और किसी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सुरक्षा बलों को सफलताएं मिल रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा तय किए गए समय सीमा में प्रदेश से नक्सलवाद खत्म होते हुए नजर आ रहा है. ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच अपने-अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर वार-पलटवार जारी है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान का पलटवार करते हुए कहा है कि दिल्ली के नेता (भाजपा) बयान पलटने में माहिर है. शाह ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में छत्तीसगढ़ दौरा किया था और 3…
बिलासपुर. छ्त्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राजकिशोर नगर स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने घर में रखे बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बिल्डर के बेटे के सुसाइड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर सरकंडा टीआई नीलेश पांडे ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह पिछले 2 साल से भोपाल में रहकर मेडिकल में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था. त्यौहार पर छुट्टी मनाने घर आया था. आज सोमवार…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया. मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला. यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों…
बलौदाबाजार। पुलिसकर्मियों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान और परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस के जवानों ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया. जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में उस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया, तब सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा…
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी किए गए पत्र को भ्रामक बताया. उन्होंने कहा जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो स्वागत है. लेकिन कोई सीजफायर नहीं होगा. इसी को लेकर नक्सलियों के साथ युद्ध विराम पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पूर्व निर्धारित योजना है. युद्ध विराम की कोई बात नहीं है. जितने भी नक्सलियों ने पत्र लिखा है, जिनका भाव ऐसा है कि बस्तर में वर्तमान में खून खराबा बंद होना चाहिए. अगर किसी के मन में यह भाव है. उनके पास समय कम है, आगे…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. तेज रफ्तार बाईक पर सवार 3 युवक सीधे रोड किनारे लगे एक खंभे से जा टकराए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. रविवार सुबह हुए इस हादसे का CCTV वीडियो आज दूसरे दिन सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन जांगड़े के रूप में हुई. मृतक और उसके दोनों साथी पाली गांव के रहने वाले हैं. वे किसी काम से कटघोरा आए थे और लौटते…
बस्तरवासियों को अब लंबी रेलयात्रा से छुटकारा मिलने जा रहा है. जल्द ही जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होगी. अभी रेल से यह सफर 16 घंटे का होता है, लेकिन विमान सेवा शुरू होने के बाद लोग मात्र डेढ़ घंटे में भुवनेश्वर पहुंच सकेंगे. विंटर शेड्यूल से हैदराबाद-जगदलपुर-भुवनेश्वर सेक्टर पर उड़ान शुरू होने की उम्मीद है. इसका बड़ा फायदा एनएमडीसी जैसी कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा. नई उड़ान से बस्तर की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और निवेश के रास्ते खुलेंगे. वर्तमान में जगदलपुर से हैदराबाद और दिल्ली के लिए ही उड़ानें संचालित हैं. एयरपोर्ट प्रबंधन…
