Author: satya@anjor
रायपुर. धान खरीदी के पहले दिन हुआ 19 हजार 464 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ. खरीदी केंद्र में किसानों का तिलक और पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया. प्रदेश के कुल 195 उपार्जन केन्द्रों में किसानों में धान बेचा गया. राज्य के 2,739 उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं. सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण 2,739 डेटा एंट्री ऑपरेटरों नियुक्त किए गए हैं. लघु और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन और दीर्घ किसानों को अधिकतम 3 टोकन दिया गया. बता दें कि असुविधा पर किसान हेल्पलाइन 1800 233 3663 पर शिकायत कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ दौरे…
रायपुर. नए साल में रायपुर-मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नई फ्लाइट का विकल्प मिलेगा. दोनों शहरों के बीच यात्रियों की काफी संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस एक फरवरी से चौथी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है. यह फ्लाइट दोपहर के शेड्यूल में आवाजाही करेगी. चौथी फ्लाइट आने के बाद यात्रियों का सफर और आसान होने की उम्मीद है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों से संचालित होने वाली फ्लाइटों में दिल्ली, मुंबई की डिमांड काफी रहती है. दिल्ली के लिए अब नियमित रूप से आठ उड़ान का संचालन किया जाता है. (मुंबई-रायपुर के बीच नई उड़ान होगी शुरू) अभी…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी और चिंतागुफा के पहाड़ी जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था. रविवार सुबह जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियों का जवाब दिया. मौके पर दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.
बिलासपुर. बिलासपुर रेल मंडल प्रशासन ने उसलापुर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्याकरण पर लगभग 17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. सड़क पर रोशनी की व्यवस्था के लिए रेलवे प्रशासन ने 70 लाख रुपए से अधिक खर्च किए हैं. इसके बावजूद शाम ढलते ही स्टेशन पहुंचने वाली मुख्य सड़क और सर्कुलेटिंग एरिया से कॉलोनियों को जाने वाली पूरी सड़क अंधेरे में डूब जाती है. इस गंभीर समस्या के कारण यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें इन रास्तों पर केवल वाहनों की लाइट के सहारे ही आना-जाना करना पड़ता है.…
धरसींवा | रिपोर्ट – मोहम्मद याकुब शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के भूविज्ञान विभाग में आज आयोजित ऐलुमिनी मीट, छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ने पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। इस भव्य कार्यक्रम में 1995 से 2025 बैच तक के विद्यार्थी शामिल हुए। दशकों के बाद पुराने दोस्तों से मिलकर सभी के चेहरे खिल उठे—कई साथी एक-दूसरे से गले मिले, हाथ मिलाए और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए भावुक हो उठे। — GSI और प्रतिष्ठित संस्थानों से आए अतिथियों की उपस्थिति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे— अमित…
मांढर/धरसींवा। धरसींवा विधानसभा के ग्राम मांढर में आज विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर संकल्प भारत बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों के बीच नई ऊर्जा, उत्साह तथा आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। — “आत्मनिर्भर भारत—अपने पैरों पर खड़ा राष्ट्र बनाने का संकल्प” : विधायक अनुज शर्मा अपने संबोधन में विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपए से अधिक की लागत के 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसी क्रम में 11…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की लाइफलाइन हसदेव नदी और महानदी के रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेत घाटों के नीलामी होने से अब रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगेगा। वहीं शासन को होने वाले राजस्व हानि भी रुकेगी। जांजगीर चाम्पा जिले के तीन रेत घाटों के लिए 1551 ऑनलाइन आवेदन आए, जिससे शासन को 1 करोड़ 51 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है। जांजगीर चाम्पा जिले में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान आबंटन के लिए इलेक्ट्रानिक नीलामी (रिवर्स आक्शन) की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम…
भिलाई में एक युवक पर फायरिंग हुई, लेकिन पुलिस ने इसे मामूली विवाद बताते हुए मामला साफ़-सुथरा कर दिया
दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने युवक पर फायरिंग की, लेकिन आरोपियों का निशाना चूक गया, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना को पुलिस ने सिर्फ मामूली विवाद बताकर मामला रफा-दफा कर दिया। वहीं पीड़ित विकास उर्फ राजू प्रजापति ने अस्पताल पहुंचकर अपने कान के पास लगी चोट का इलाज कराया। यह घटना शुक्रवार 14 नवंबर रात की है। दो अज्ञात हमलावरों ने बलून, फ्लावर से स्टेज सजावट करने वाले प्रजापति इवेंट के संचालक विकास प्रजापति को इवेंट देने के बहाने बुलाया और निशाना बनाकर उस…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की लाइफलाइन हसदेव नदी और महानदी के रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेत घाटों के नीलामी होने से अब रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगेगा। वहीं शासन को होने वाले राजस्व हानि भी रुकेगी। जांजगीर चाम्पा जिले के तीन रेत घाटों के लिए 1551 ऑनलाइन आवेदन आए, जिससे शासन को 1 करोड़ 51 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है। जांजगीर चाम्पा जिले में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान आबंटन के लिए इलेक्ट्रानिक नीलामी (रिवर्स आक्शन) की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम…
