Author: satya@anjor

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है। ‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है। मुख्यमंत्री साय ने ‘पंडुम कैफे’ में कार्यरत…

Read More

रायपुर/अंबिकापुर. सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है. संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है. वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में चार डिग्री के करीब तापमान होने के साथ आज लगातार तीसरे दिन भी पाला पड़ा. पैरावट के साथ ही खेतों में काट कर छोडे गए धान, घास पर पड़ी ओस की बूंदे जम गई. समूचे उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है. ठण्ड से अब…

Read More

रायपुर/सरगुजा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव तापते समय झुलसकर मौत की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। सरगुजा के मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा में एक 65 वर्षीया वृद्धा चूल्हा में झुलस गई थी। अस्पताल के बजाए 14 दिनों तक उसे घर पर ही रखा गया। समुचित उपचार नहीं मिलने से हालत गंभीर हुई और मेडिकल कॉलेज में रहने के साथ ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना सूरजपुर के ग्राम जोबगा में हुई, जहां 35 वर्षीय महिला की हीटर से आग तापते समय जलने से मौत हो गई। पहली घटना : चूल्हे में…

Read More

रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की राशन दुकानों का आवंटन निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद धान खरीदी में सहयोग नहीं करने वाली सहकारी समितियों द्वारा संचालित 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है. अब इन दुकानों के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायतों दो सौंप दिया गया है. पंचायतों से कहा गया है कि वे अपने लोगों की मदद से राशन दुकानों का संचालन करें.  जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि सहकारी समितियां धान खरीदी करने में…

Read More

धरसीवा: जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुन्तला ढिलेंद्र सेन की भावनात्मक मुलाकात — दो साल पहले कराई गई बेटी की शादी की यादें फिर हुईं ताज़ा धरसीवा। जनपद पंचायत धरसीवा की अध्यक्ष शकुन्तला ढिलेंद्र सेन के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ रहा। लगभग दो वर्ष पूर्व जिन बेटी का विवाह उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाते हुए कराया था, आज उसी नवविवाहित दंपत्ति से उनकी मुलाकात ने पुराने सुखद पलों को फिर से जीवंत कर दिया। इस मुलाकात में बेटी भूमिका विश्वकर्मा और दामाद गिरेंद्र विश्वकर्मा ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। दोनों को आशीष देते हुए अध्यक्ष सेन ने कहा—…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही सीमा क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की कोशिशें भी बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही SDM ने टीम के साथ तुरंत कार्रवाई…

Read More

विद्युत वितरण कंपनी अब स्मार्ट तरीके से बकायादारों से वसूली करने का दबाव बनाएगी. अभी तक बिल का भुगतान नहीं करने वालों के घरों में जाकर खंभे से उनके विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जाते थे. स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद सीधे बिजली ऑफिस से GPS सिस्टम का उपयोग कर बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा सकेंगे. इसके लिए ओएंडएम सर्किल ने चार हजार बकायादार कमर्शियल उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है. उनके विद्युत कनेक्शन कभी भी काटे जा सकते हैं. Bilaspur में विद्युत वितरण कंपनी की बकाया राशि में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इसको ध्यान में रखते हुए…

Read More

बिलासपुर। एसईसीआर के बिलासपुर डिवीजन अंतर्गत कटनी सीआईसी सेक्शन में पेण्ड्रारोड से कटनी मुरवारा तक तीसरी लाइन का काम कम्पलीट कर दिया गया है, जिसके उपरांत अब बिलासपुर से पेण्ड्रारोड तीसरी लाइन का काम किया जाना है। इस कार्य के लिए रेलवे बोर्ड ने 2 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें लाइन के अलावा इलेट्रिफिकेशन व अन्य कार्य को शुरुआत जल्द ही की जाएगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी महत्वपूर्ण शहरों को रेल मार्ग द्वारा उत्तर भारत से जोड़ने वाली बिलासपुर-कटनी मार्ग पर तीसरी लाइन का कार्य क्षमता आवर्धन के…

Read More

अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में IIMUN का भव्य आयोजन – शिक्षा, व्यक्तित्व और नवाचार का संगम बिलासपुर। अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 14 नवंबर 2025 को IIMUN (इंडियाज़ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस) आयोजन समारोह का शुभारंभ उत्साह, ऊर्जा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-पालकों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। — IIMUN के उद्देश्य पर रोशनी कश्मीर से आई सुश्री अंबर फातिमा ने IIMUN का परिचय देते हुए बताया कि यह मंच विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों से…

Read More

गरियाबंद। देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के चयनित कैडेट्स को विमान में उड़ान भरने का अवसर मिला. सरकार ने बाल दिवस पर यह अवसर प्रदान किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य केबिनेट मंत्रियों के मौजूदगी में कमांडिंग ऑफिसर फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू द्वारा जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा में ग्रामीण अंचल से चयनित छात्रों को उड़ान भराया. एनसीसी आफिसर गणेश सोनी ने बताया कि चयनित 7 कैडेट्स क्रमश: रौनक देवांगन, खुशाल साहू, प्रशांत ध्रुव, गौरव कश्यप, चांदनी शर्मा, हंसिका अवस्थी, वैष्णवी ठाकुर ने माइक्रोलाइट वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान…

Read More