Author: satya@anjor
रायपुर. बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था. वहां एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया. बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है. (बिहार चुनाव को लेकर विजय शर्मा का बड़ा बयान) कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री शर्मा ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते…
बिलासपुर. बेलेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला का सोशल मीडिया पर देसी अंदाज दिखा है. वह यादव समाज के पारंपरिक राउत नाचा दल में शामिल होकर गड़वा बाजा की धुन पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोगों का उनका यह अंदाज काफी पसंद भी रहा है. (राउत नाचा दल के साथ थिरके सुशांत शुक्ला) दरअसल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के निवास सेवा सदन पर राउत नाच दल पहुंचा था. इस दौरान विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए. इसके बाद सजी लाठी को हाथ में थामकर गड़वा बाजा…
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति सीज कर दी है. मुंबई के साफेमा कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. सकरी मसिरगिट्टी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, मामले में एन्ड टू एन्ड कार्रवाई करते हुए मुंबई सफेमा कोर्ट में प्रकरण भेजा गया था. (बिलासपुर- नशे के सौदागरों की 1.5 करोड़ की संपत्ति सीज) दरअसल, सकरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चोरभठ्ठीखुर्द निवासी कांति पांडे और उसके सहयोगी ओडिशा निवासी दीपक गंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. आरोपी दीपक…
दुर्ग। जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। रानीतराई के ग्राम खर्रा में सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां हनुमान मंदिर के चौखट पर किसी कलयुगी मां ने अपने दो दिन की दुधमुंहे मासूम बच्ची को छोड़ दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह सैर करने निकले युवाओं ने मंदिर के पास रोने की आवाज सुनी और जब पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी हुई एक नवजात शिशु रो रही थी। इसके बाद युवाओं ने प्राथमिक तौर पर इसकी सूचना…
रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए। इसमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और नक्सल गतिविधियों को संचालित कर रहा था। सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी सराहना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस सफलता की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा – बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में छत्तीसगढ़…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार अपराध से क्षेत्र दहल उठा है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलने के दौरान जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें लाश फंसी हुई थी। जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ ग,या जिसके बाद घटना का खुलासा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जाँच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है. इस तरह मामले में वर्तमान कुर्की को मिलाकर अब तक कुल 276.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 10 नवंबर को चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है. उसमें 59.96 करोड़ रुपये मूल्य की 364 आवासीय भूखंड और कृषि भूमि के रूप में अचल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR-2026) का कार्य इन दिनों पूरे राज्य में तेज़ी से चल रहा है। 4 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं तक गणना और घोषणा प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश कांग्रेस…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं. ऐसा ही वाकया रायपुर में रहने वाली सेरेब्रल पाल्सी की शिकार पूनम के साथ हुआ, जिसे पढ़ाई के लिए विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए. वहीं दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की. बिटिया…
रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने 10 नवंबर को कोर्ट में पेश करने से पहले 9 नवंबर को उसका जुलूस निकाला था. करणी सेना को वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ किया गया पुलिस का यह व्यवहार नगवार गुजरा है., करणी सेना अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने इसे अमानवीय बताते हुए इसके खिलाफ रायपुर में होने वाले प्रदर्शन के लिए समाज के युवाओं से जुटने का आह्वान किया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लाइव आकर करणी सेना के…
