Author: satya@anjor
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह लगभग 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेंगे. सत्र समापन के बाद शाम लगभग 5:00 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. विधानसभा सत्र में स्व. रजनीताई उपासने, स्व. बनवारीलाल अग्रवाल, स्व. राधेश्याम शुक्ल को याद किया जाएगा. साथ ही सभापति तालिका की घोषणा होगी. विधानसभा की 25 वर्षीय…
बिलासपुर. बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. हादसे में घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया गया है. सीआरएस जांच पूरी होने तक उनका सस्पेंशन जारी रहेगा. फिलहाल रेलवे हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है. (बिलासपुर रेल हादसे में बड़ा अपडेट) रेल प्रशासन ने इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को हटा दिया. वह फोर्स लीव पर भेजे गए हैं. उनकी जगह सीनियर टीआरडी (वरिष्ठ विद्युत अभियंता कर्षण) विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें कि 4 नवंबर को लाल खदान में रेल हादसा हुआ…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. दो दिन बाद मंगलवार को फिर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. एर्राबोर थाना इलाके के जंगलों में सुबह से मुठभेड़ जारी है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया. आज सुबह से ही दोनों से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. बता दें कि इससे पहले भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के घने तुमालपाड़ जंगल डीआरजी जवानों ने नक्सली माड़वी देवा, पोड़ियम गंगी, सोड़ी गंगी को…
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन बड़ेराजपुर क्षेत्र के गहरी केंद्र में सोमवार का दिन किसानों के लिए परेशानी भरा रहा. आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के इस केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते पूरा खरीदी तंत्र ठप पड़ गया. छह किसान धान लेकर केंद्र पहुँचे थे, लेकिन सिस्टम बार-बार फेल होने से उनका धान तौल ही नहीं पाया. नियमित कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में केंद्र में निजी सिस्टम से प्रक्रिया चलाने की कोशिश की गई, मगर नेटवर्क और सॉफ्टवेयर दोनों ही जवाब दे गए. किसानों ने बताया कि सूचीकरण, टोकन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस वर्ष गौ न्याय महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव 17, 18 एवं 19 नवंबर 2025 को गोदड़ी वाला धाम, कलर्स मॉल के पास, देवपुरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता संरक्षण, गौ सेवा की भावना जागृत करना और समाज में गौ संवर्धन को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में देशभर के कई प्रतिष्ठित संत, महात्मा, गौभक्त एवं समाजसेवी शामिल होंगे। — 🔶 प्रमुख आकर्षण गौ कथा एवं प्रसंग गौ ऋषि एवं गौ सैनिक समागम गौ न्याय…
कोरबा। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14 बाइक और 6 नग SECL के रोलर जब्त किए गए हैं। पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल 10 सालों से जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था। खुद को अच्छे खानदान का बताकर गर्लफ्रेंड बनाता था और चोरी के पैसों को उन पर खर्च करता था। 10 सालों से घर नहीं आने पर परिजन उसे मरा समझ चुका था। मुख्य आरोपी 27 वर्षीय जयसिंह पटेल, अनस खान, शिवचरण,…
कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र में देर रात लकड़ी तस्करों ने दो वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बंधक बना लिया। अवैध लकड़ी कटाई रोकने पहुंचे वनपाल और बीट गार्ड को तस्करों ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर गांव ले गए और वहां दोबारा 20–25 लोगों ने मिलकर उनसे मारपीट की। आरोपियों में एक दर्जन से अधिक तस्करों के नाम शामिल हैं, जिनके खिलाफ करतला थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाथियों की निगरानी के दौरान मिली अवैध कटाई की सूचना जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के करतला क्षेत्र में…
सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक को बेल मिली, कोर्ट ने साथ में महत्वपूर्ण हिदायत भी दी
बिलासपुर। तखतपुर में कथा के दौरान सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य को बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायालय एसटी एससी कोर्ट ने महाराज को बेल दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर ऐसी टिप्पणी करने से बचने की हिदायत दी है। सतनामी समाज ने किया था थाने का घेराव बता दें कि तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हुई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही…
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम ने संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. सोमवार को जोन-4 के सिविल लाइंस (वार्ड क्रमांक-46) स्थित भवन स्वामी अमरजीत सिंह भाटिया (मर्लिन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर) के भवन पर बकाया संपत्तिकर की राशि 2,15,651/- (वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक) नहीं चुकाने पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई. यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त (राजस्व) जागृति साहू और जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर की गई. जोन-4 राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी. सीलिंग के दौरान भवन स्वामी अमरजीत सिंह भाटिया ने जोन…
सुकमा। रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई जारी है। आज टीम ने सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में छिंदगढ़ स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के घर दबिश दी और उसे 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से रकम, दस्तावेज और मोबाइल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से इलाके में अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी जगदलपुर की टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे छिंदगढ़ मुख्यालय में आरईएस कॉलोनी स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के सरकारी क्वार्टर पहुंची। सब इंजीनियर बघेल एक कार्य का भुगतान करने…
