Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»पहली बार रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी में हसदेव और महानदी के रेत घाटों के लिए डेढ़ हजार आवेदन प्राप्त हुए। जानिए किसे मिला ठेका…
    छत्तीसगढ़

    पहली बार रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी में हसदेव और महानदी के रेत घाटों के लिए डेढ़ हजार आवेदन प्राप्त हुए। जानिए किसे मिला ठेका…

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 15, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की लाइफलाइन हसदेव नदी और महानदी के रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेत घाटों के नीलामी होने से अब रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगेगा। वहीं शासन को होने वाले राजस्व हानि भी रुकेगी। जांजगीर चाम्पा जिले के तीन रेत घाटों के लिए 1551 ऑनलाइन आवेदन आए, जिससे शासन को 1 करोड़ 51 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है।

    जांजगीर चाम्पा जिले में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान आबंटन के लिए इलेक्ट्रानिक नीलामी (रिवर्स आक्शन) की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम चरण में कुल तीन साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान के लिए 1551 बोलीदारों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिसमें शासन ने प्रति आवेदन दस हजार शुल्क निर्धारित किया है। इस लिहाज से शासन को 1551 आवेदनों से लगभग डेढ़ करोड़ का राजस्व लाभ मिला है

    संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिला में सर्वाधित बोलीदारों ने आवेदन किया है। प्रथम चरण की ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया में सर्वाधिक आवेदन शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा 2 घाट के लिए 841 आवेदन, बम्हनीडीह तहसील के पूछेली के लिए 428 आवेदन और बलौदा तहसील के केराकछार रेत घाट के लिए 282 आवेदन मिले हैं। फार्म की स्कूटनी के बाद दो रेत घाट केराकछार और पूछेली रेत घाटों का ऑनलाइन लाटरी प्रक्रिया से चयन किया गया, जिसमें बलौदा तहसील क्षेत्र के केराकछार और बम्हनीडीह तहसील के पूछेली रेत घाट की प्रक्रिया पूरी की गई।

    पीयुष प्रताप और आदर्श प्रताप को मिला रेट घाट का ठेका

    संयुक्त कलेक्टर ने बताया, केराकछार में 9 आवेदन अपात्र पाए गए। इसी तरह पूछेली में भी 9 आवेदन अपात्र हुए हैं। दोनों रेत घाट के सभी आवेदनों में वित्तीय बोली (रिवर्स आक्शन) 50 रुपए होने से लाटरी निकाली गई, जिसमें पीयुष प्रताप सिंह पिता राम कुमार सिंह ग्राम अकलतरी काे केराकछार घाट और पूछेली रेट घाट आदर्श प्रताप सिंह पिता नवाब सिंह भिलाई जिला दुर्ग को मिला है। शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा घाटा के लिए प्राप्त 841 आवेदनों की स्कूटनी उपरांत नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन के निर्देश पर आगामी तिथि पर ऑनलाइन लाटरी से नाम की घोषणा की जाएगी।

    पहली बार ऑनलाइन लाटरी से रेत घाटों की नीलामी

    छत्तीसगढ़ शासन ने इस बार रेत घाटों की नीलामी के लिए ख़ास तैयारी की है, जिसमें सभी ऑनलाइन आवेदनों की स्कूटनी के बाद कंप्यूटर में ही एक-एक आवेदकों के नाम एक लाटरी बॉक्स में आने लगा। जैसे ही सभी आवेदन फार्म का टोकन बॉक्स में पहुंचा फिर रिजल्ट का बटन दबते ही एक नाम का टोकन सामने आया और उसी को रेत घाट का ठेका दिया गया।।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.