Author: satya@anjor
रायपुर। हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर के जुलूस पर सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों के घर घुसकर प्रदर्शन करने की धमकी देना करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत को भारी पड़ा है. शेखावत के खिलाफ मौदहा पारा थाना में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कर्मचारी को धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने वीरेंद्र तोमर के जुलूस निकालने का विरोध किया था. सोशल…
रायपुर। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की कोई अड़चन न आए, इसके लिए सरकार ने खरीदी में लगे कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA Act 1979 ) लागू कर दिया है. यह धान खरीदी की पूरी अवधि 15 नवंबर 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, धान खरीदी में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन सभी को काम करना होगा. कोई भी कर्मचारी काम करने से मना नहीं करेगा. सरकार ने धान खरीदी को अतिआवश्यक काम माना है। लापरवाही…
रायपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर पहुंचे. इस दौरान सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पश्चात अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के…
🚩 बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत — पीएम मोदी संग पूरे देश में जश्न बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे आ गए हैं और नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है। 🔥 कौन कितनी सीटें जीता? यहाँ पूरी लिस्ट — सिर्फ सत्य के अंजोर पर ✅ भारतीय जनता पार्टी (BJP) — 89 सीटें ✅ जेडीयू — 85 सीटें ✅ लोजपा (रामविलास), चिराग पासवान — 19 सीटें ✅ हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (जितनराम मांझी) — 5 सीटें ✅ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) — 4…
रायगढ़। साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के पर्स से अज्ञात व्यक्ति ने 2 लाख 40 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर ली. शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुड्डी भारती पति विकास कुमार (35 वर्ष) निवासी कोतरारोड ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति लोको पायलट के रूप में रायगढ़ में पदस्थ है. वह अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए जहानाबाद गई थी. बीते 10 नवंबर को जहानाबाद से रायगढ़ आने के लिए पटना स्टेशन से रायगढ़ तक…
सीएम साय ने कहा, ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने के बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने…
बिलासपुर। कांग्रेस ने शुक्रवार को बिलासपुर में रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे के रामलीला मैदान में जुटे कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में हुए रेल हादसे में घायल और मृतकों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हादसे में हुई मौतों की वास्तविक संख्या को प्रशासन की ओर से छुपाया जा रहा है। साथ ही मुआवजा वितरण और घायलों के इलाज में भी लापरवाही बरती गई है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने, सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल और समुचित मुआवजा देने और घायलों के…
कोरबा। छत्तीसगढ़ की निलंबित प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। बालको नगर थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में मंगलवार देर रात हथियारबंद 15 से अधिक डकैतों ने किसान शत्रुघन दास के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने घर के 11 सदस्यों को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया और लगभग साढ़े 5 लाख रुपये के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान डकैत पीड़ित किसान से बार-बार पूछ रहे थे कि सौम्या का 20–25 लाख कहां छिपाया है? इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आरोपी…
साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है
रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. इस बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.
रायपुर. बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election Result Day) के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होने कहा कि यह सिर्फ एनडीए की बढ़त ही नहीं आंधी और सुनामी भी है. बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया. एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है. (मंत्री ओपी बोले- NDA की बढ़त ही नहीं, आंधी और सुनामी भी) उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी समझ रही हैं कि भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं. भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है. वहां सुशासन स्थापित किया…
