Author: satya@anjor

रायपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन आज रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृद्धजनों के लिए कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘सियान गुड़ी’ बनाई जाएगी, जो जगह-जगह स्थापित की जाएंगी। जिन वृद्धजनों को घर में ठीक से सुविधा नहीं मिल पाती, उन्हें सियान गुड़ी…

Read More

रायपुर. साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद एवं छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन ने 3 अक्टूबर को सायं 4 बजे संघ प्रचारक, चिंतक एवं लेखक राम माधव जी (पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा) की नई पुस्तक “द न्यू वर्ल्ड: 21स्ट सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया” पर एक परिचर्चा का आयोजन रायपुर में रखा है। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम भवन के कन्वेंशन हॉल में होगा। कार्यक्रम में डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।…

Read More

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम कृषि मंडपम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविधयालय (IGKV) में आयोजित है, जिसमें सीएम दोपहर 12.30 बजे शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. इसी दौरान वे राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी कर सकते हैं. शाम 5.55 बजे सीएम मंत्रालय से अपने निवास वापस लौटेंगे. सभी जिलों में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है. इसमें गौ-वंश की तस्करी और मौत के मामलों को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ में पिछले कई समय से सिर्फ प्रेम और हास्य पृष्ठभूमि पर तो कई तरह की फिल्में लोग बनाते हैं. लेकिन कुछ लोगों ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ओर रूख कर लिया है. दरअसल, सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर ने बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ बनाई है. जिसकी यहां जमकर तारीफ हो रही है. इसके अलावा इस ऐतिहासिक फिल्म को छत्तीसगढ़ में टेक्स फ्री कर दिया गया है. बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुंचे थे. यहां सीएम साय ने घोषणा करते…

Read More

बीरगांव (रायपुर)। अधर्म पर धर्म की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी (दशहरा) इस वर्ष भी बीरगांव में भव्य रूप से मनाया जाएगा। बीरगांव दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री बेदराम साहू ने बताया कि इस बार भी 2 अक्टूबर 2025 को आडवानी स्कूल मैदान, बीरगांव पर दशहरा उत्सव ऐतिहासिक और आकर्षक आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस आयोजन को देखने के लिए हर साल लगभग 20 हजार से अधिक लोग परिवार सहित पहुंचते हैं। इस वर्ष भी नगरवासी भव्य रावण दहन, आकाशीय आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बैटरी ऑपरेटेड कार (बैटरी चलित वाहन) के विरोध में लाइसेंसी पोर्टर यानी कुलियों ने खोला मोर्चा खोल दिया है. कुलियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्टेशन में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. बाद में रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी से की मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बैटरी ऑपरेटेड कार को बंद करने की मांग की. कुलियों का कहना है कि बैटरी ऑपरेटेडकार सुविधा से उनके रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए बैटरी ऑपरेटेड कार को बंद किया जाए. वहीं, रेलवे के…

Read More

रायपुर। बिरनपुर मामले की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. इस पर कांग्रेस की आई टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कम से कम सीबीआई पर तो कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है. पांच सालों तक सीबीआई को बैन कर रखा था. गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चार्जशीट पर कहा कि सीबीआई ने एक बिंदु पर ही जांच की. जो गांव वालों के तर्क बिंदु है, उस पर सीबीआई की जांच नहीं हुई है. वहीं तोमर बंधु सहित कई फरार आरोपियों…

Read More

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 IAS और दो IPS अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. चुनाव आयोग की ओर इसे ने पर्यवेक्षक बनाया गया आब्जर्वर बनाए अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है. 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ से शामिल होने 11 अधिकारियो में IAS शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह अल्मा, सारांश मित्तर, पुष्पेंद्र कुमार मीना, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार, ऋतुराज रघुवंशी शामिल हैं. इनके साथ ही IPS अधिकारी डी. रविशंकर और गिरिजा शंकर जयसवाल भी बैठक में शामिल होंगे.

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, कुछ को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है और कुछ को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

Read More