Author: satya@anjor
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सवार गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाईक तेज रफ्तार से सड़क क्रॉस करते हुए चलती ट्रक से जा टकराया. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बोरतरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाकर आगे की…
रायपुर। विश्व ओजोन दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड (APL), रायपुर ताप विद्युत परियोजना ने “सेवा पर्व अभियान” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताराशिव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दो विद्यालयों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताराशिव और शासकीय मिडिल स्कूल ताराशिव के 200 से अधिक छात्र एवं 15 शिक्षक शामिल हुए। छात्र ताराशिव, चिचोली, रायकहेड़ा, खपरी और मोरेंगा सहित आसपास के गांवों से आए थे। कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत के क्षरण और उसके पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करना था। इस अवसर पर पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का…
कोंडागांव। दशहरे पर जहां पूरे देश में रावण दहन की परंपरा है, वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के भूमका और हिर्री गांव अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। यहां रावण को नहीं जलाया जाता, बल्कि मिट्टी का विशाल रावण बनाकर उसका वध किया जाता है। यहां मिट्टी के रावण की नाभि से अमृत निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।मिट्टी का रावण और नाभि से निकलता है अमृत गांव के लोग मिट्टी का रावण बनाते हैं। रामलीला के मंचन के बाद रावण का वध करने की प्रक्रिया होती है। खास बात…
डोंगरगढ़. शारदीय नवरात्र के समापन पर मां बम्लेश्वरी मंदिर से देर रात एक भव्य शोभायात्रा निकली। इस शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर ज्योति कलश लिए मां की जयकारों के साथ आगे बढ़ी। कुल 901 प्रज्वलित कलशों का महावीर तालाब में विसर्जन किया गया। यह अनूठा दृश्य देखने के लिए हजारों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचे और तालाब किनारे आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। डोंगरगढ़ की यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर भी मानी जाती है। विसर्जन यात्रा मंदिर से शुरू होकर छिन्नमस्तिका मंदिर होते हुए रेलवे ट्रैक पार कर मां शीतला मंदिर पहुंची। यहां मां शीतला और मां…
धरसींवा।जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ढिलेंद्र सेन जी का जन्म दिवस उनके निज निवास सिलतरा में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर तिल्दा जनपद अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे जी, चौरदा सरपंच प्रतिनिधि श्री पप्पू ध्रुव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि, महिला समिति की सदस्याएँ, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने में उद्योग जगत की भी भागीदारी रही, जहाँ गोदावरी प्लांट एवं शारदा एनर्जी मैनेजमेंट टीम ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। …
CSEB जे.ई. हिमांशु शुक्ला का लापरवाह रवैया चर्चा में रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड भनपुरी जोन (CSEB) के जे.ई. हिमांशु शुक्ला का रवैया इन दिनों सवालों के घेरे में है। पत्रकार टोमन दास बंजारे ने बताया कि उन्होंने आम जनता की समस्या को उठाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए जे.ई. हिमांशु शुक्ला से संपर्क किया। पहले तो अधिकारी ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी, और दोबारा फोन करने पर उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “मैं शिकायत नहीं देखता।” पत्रकार का कहना है कि एक पत्रकार के साथ यदि इस तरह का व्यवहार हो रहा है…
भारत के सबसे पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी नई सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ (The Pyramid Scheme) की घोषणा कर दिया है. यह सीरीज द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और इसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है, जबकि इसे आशिष शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है. बता दें कि ‘द पिरामिड स्कीम’ (The Pyramid Scheme) एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिनेस के जरिए अमीर बनने की चाहत परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है. इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट…
भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा और देश में अमीरों की तादाद में साल-दर-साल जोरदार इजाफा हो रहा है. एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है और इसके मुताबिक, भारतीय अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है. वहीं सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का दबदबा दिखा है और इस बार भी वे नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज रहे हैं. खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं. 13 साल में छह गुना…
गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय में आज एक ऐतिहासिक और श्रद्धा से जुड़ी परंपरा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माता शीतला मंदिर से निकली 475 ज्योत-जवारा की विसर्जन यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। सिर पर जवारा, हाथों में आस्था और कदमों में श्रद्धा की लय गरियाबंद जिला मुख्यालय में आज माता शीतला मंदिर से निकली 475 महिलाओं की विसर्जन यात्रा ने नगर को एक बार फिर भक्ति के रंग में रंग दिया। मांदर और मंजीरे की थाप पर देवी-देवताओं की सवारी करते लोग झूम रहे थे। यह नज़ारा केवल परंपरा का नहीं, बल्कि एक जीवंत…
बिलासपुर. खेत में दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिली तो वहीं पत्नी का शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और अंजू इंदुआ के रूप में हुई है.…
