Author: satya@anjor
रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश के 7 नए जिलों में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से केन्द्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में अभिमत सहित प्रस्ताव शीघ्र भेजने कहा है. वहीं प्रदेश के स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में बदलने की भी कवायद शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय 7 नए जिलों बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में खोले जाएंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर केन्द्रीय…
जगदलपुर। बस्तर दशहरे की सबसे अहम रस्म भीतर रैनी गुरुवार देर रात पूरी की गई. किलेपाल परगना के 32 गांवों के दो हजार से अधिक ग्रामीण आधी रात को राजमहल परिसर से विजय रथ चोरी कर कुम्हड़ाकोट के जंगलों में ले गए. इस दौरान आंगादेव समेत सैकड़ों देवी-देवताओं के विग्रह भी साथ रहे. परंपरा के तहत रथ की चोरी से पहले दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार भवन तक परिक्रमा कराई गई, जिसमें पुजारी देवी छत्र और खड्ग के साथ सवार रहे. ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच रथ यात्रा निकली और मंदिर परिसर में पूजन के बाद भीतर रैनी विधान संपन्न हुआ.…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कई इलाकों में नदी-नाले फिर से उफान पर आ गए हैं. कहीं 36 गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इधर फसलों को लेकर किसानों की भी टेंशन बढ़ गई है. गरियाबंद जिले में मानसूनी गतिविधि का असर देखने को मिला है. लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बेलाट नाले का जल स्तर…
कोरबा। बालको प्लांट में 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी. सेपको कंपनी ने 2004-05 में बालको एल्यूमिनियम प्लांट में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र का निर्माण किया था. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है. हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, और सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है. 2009 में बालको प्लांट में एक बड़ा…
सरगुजा। सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आज दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती पर उसके सनकी आशिक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. आस पास मौजूद लोगों ने युवती को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम संबंध का है. दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं. मृतिका का नाम विद्यावती है, जो गांधी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ापारा स्थित काली मंदिर के…
बॉलीवुड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में लग्जरी कारों का क्रेज हमेशा से रहा है. हर सेलिब्रिटी चाहता है कि उनकी कार उनके स्टाइल और शान की पहचान बने. दुनिया की सबसे महंगी और रॉयल कार ब्रांड्स में से एक Rolls-Royce भी कई सितारों के गैराज की शान है. हाल ही में रैपर बादशाह (Badshah) ने नई Rolls-Royce Cullinan Series II खरीदी है, जिसकी कीमत करीब ₹12.45 करोड़ बताई जा रही है. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनके पास Rolls-Royce मौजूद है और उनकी कार की कीमत व फीचर्स क्या हैं. 1. शाहरुख खान (Rolls-Royce Owned by Bollywood…
राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ को आज 100 साल पूरे हो गए। विजयादशमी के दिन साल 1925 में इस संगठन की स्थापना हुई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक इसकी देशभक्ति, देश की आजादी में योगदान और अंग्रेजों का साथ देने के आरोप अक्सर लगते आए हैं। भारतीय जनता पार्टी की पैरेंट संस्था कही जाने वाली आरएसएस पर कभी महात्मा गांधी की हत्या के भी इल्जाम लगे, पर आज इन सबके बावजूद,यह देश का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है,लेकिन आज संघ पर कांग्रेस के एक नेता ने तीखे हमले किए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे आतंकी संगठन कहकर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूम धाम से मनाया जा रहा है. लेकिन प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘रावण कौन- विभीषण कौन’ को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों पार्टियां एक दूसरे को रावण बता रही है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उनके बयान का जमकर पलटवार किया है.दीपक बैज ने कहा- “रावण कौन है और विभीषण कौन, यह समय आने पर पता चल जाएगा. बीजेपी में विभीषणों की कमी नहीं है, बल्कि पूरी पार्टी ही…
धरसीवा. कपसदा स्थित एक फैक्ट्री में आदिवासी श्रमिकों का भरपूर शोषण और तीन साल की मासूम आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता का डॉक्टरी मुलायजा कराया जा रहा है. कांग्रेस ने लगाया श्रमिकों का शोषण करने का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस नेता ठेकेदार के अधीन काम करने वाले आदिवासी श्रमिकों के बीच जाकर देखा तो और भी चौंकाने वाला मामले सामने आया. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा, यहां एमपी सीजी के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश का मकसद SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर कब्जा जमाना था, लेकिन उसका प्लान नाकाम हो गया। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड देवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी का है। जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहिणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती है। शुक्रवार की रात दोनों…
