Author: satya@anjor
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की रायपुर में घेराबंदी हो गई है. पुलिस ने राजधानी पहुंचते ही ननकीराम कंवर को उनके गेस्ट हाउस में ही रोक दिया है. उनके गेस्ट हाउस के बाहर प्रशासन और पुलिस का पहरा है. उन्हें हाउस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है. दरअसल पूर्व गृहमंत्री कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने कोरबा से रायपुर पहुंचे हैं. उन्होंने कोरबा कलेक्टर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी. गौरतलब यह भी है कि…
रायपुर. राजधानी में शनिवार को लूटपाट की बड़ी वारदात हुई है. अज्ञात बदमाश सराफा व्यापारी राहुल गोयल के पास रखे लगभग 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पूरा घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार की है. यहां शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स दुकान के व्यापारी के साथ वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने सुबह 4 बजे वारदात को अंजाम दिया. बंदूक की नोक पर व्यापारी से गेट खोलने को कहा फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद कुछ सुंघाकर बेहोश…
रायपुर. बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर के गुढ़ियारी में हनुमान जी की पांच दिन की कथा है. छत्तीसगढ़ हमारा ममाना है. चंदखुरी माता कौशल्या का स्थान है, प्रभु श्रीराम के नाते छत्तीसगढ़ हमारा ममाना है. छत्तीसगढ़ का स्नेह हमारे जीवन में अभूतपूर्व है. यहीं से हमने हिंदू राष्ट्र की उद्घोषणा की थी. आई लव मोहम्मद के पोस्टर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, I love Muhammad बुरा नहीं है, लेकिन I love Mahadev भी चलेगा. छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा. सर तन से जुदा…
अंबिकापुर. सोनवाही गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. भक्तों की भीड़ में शामिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप धर और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी इलाके का है. ग्रामीण और श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सोनवाही तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांग्रेस नेता और उनके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घटना के बाद मौजूदा लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दोनों घायलों को अस्पताल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिल्ली की लक्जरी गाड़ियों के बिक्री के फलते-फूलते व्यापार पर ग्रहण लगा गया है. न केवल लक्जरी बल्कि तमाम पुरानी गाड़ियों की खरीदी-बिक्री पर अब एक प्रतिशत टैक्स देना होगा. गाड़ी चाहे बाइक हो या कार, ट्रक हो या अन्य दूसरे तरह के मालवाहक, सभी के लिए यह नियम लागू कर दिया गया है. दरअसल, दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों का परिचालन पर लगाम कस दी गई है. लेकिन पर्यावरण मानक लचीले होने की वजह से छत्तीसगढ़ में री-रजिस्ट्रेशन के बाद इन वाहनों को चलाया जा सकता है. यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे बड़ा माध्यम माना जाने लगा है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति, समाज और राज्य को नई दिशा देती है। लेकिन उच्च शिक्षा तक पहुँचना हमेशा से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक चुनौती रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस समस्या को गहराई से समझा और समाधान के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया…
रायपुर। महतारी वंदन से 4 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने के कांग्रेस के आरोप पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह बताए कि उन्होंने युवाओं को जो 2,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उसमें कितने युवाओं को कितनी राशि दी? स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किश्त जारी की जा रही है. महिलाओं के खातों में 1,000 रुपये प्रतिमाह जमा किए जा रहे हैं. हम ईमानदारी से जनता के खाते में पैसा पहुंचा रहे हैं,…
डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में नवरात्र के दौरान दुखद और चौंकाने वाली घटना हुई. मंदिर के ऊपर स्थित ज्योति कलश कक्ष में ड्यूटी कर रहे आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस दोनों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. मृतक युवक का नाम शीतल मंडावी (38 वर्ष) है. वह गांव घोटिया का रहने वाला था और हर साल नवरात्र के दौरान ऊपर मंदिर में ज्योति कलश की देखभाल करने वाली टीम का हिस्सा रहता था. इस बार भी शीतल 9 दिनों के लिए ड्यूटी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता (गौसेवक एवं मेत्री संघ) के प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों ने शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री राम विचार नेताम जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संघ की ओर से मंत्री महोदय को श्रीफल, साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही गौमाता का प्रतीक चिन्ह भी भेंट स्वरूप दिया गया। इस मुलाकात में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सचिव पुष्पकान्त शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेश साहू, सह सचिव रामकृष्ण सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 25 वर्षों से निरंतर सेवा अध्यक्ष…
रायपुर. पुलिस ने थाना विधानसभा क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 03 पर दो यार्डों में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित लाखों रुपये कीमत के डीजल और पेट्रोल को जब्त किया है. इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दोनों यार्ड के संचालक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. 1 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने टेकारी चौक और पिरदा चौक स्थित दो यार्डों पर छापेमारी की. टेकारी चौक के यार्ड से 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल, जिसकी कीमत करीब 42,90,000 रुपये…
