Author: satya@anjor
अंंबिकापुर. अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में हत्या मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना सोमवार दोपहर की है. सूचना के बाद सुरक्षाकर्मीयों में हड़कंप मच गया. फरार कैदी की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक, मर्डर केस में कैदी मुकेश कान्त की तबीयत खराब होने पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया. सोमवार सुबह बाथरूम जाने के बहाने वह कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मीयों में हड़कंप मच गया. इधर कैदी के भागने…
बिलासपुर. सीएम के गृह जिले जशपुर के रहने वाले युवक का शहर से अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है. युवक बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहा था. वह गांव जाने के लिए निकला और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. युवक ने खुद अपने पिता को अपहरण और 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की जानकारी दी है. युवक ने पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा है. मामले में सीएम हाउस से फोन आने के बाद हरकत में आई पुलिस लापता की युवक की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं. वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. यह कार्यक्रम सरगुजा जिले के अंबिकापुर में तीन दिनों तक चलेगा. BJP प्रदेश कार्यालय में आज से फिर सहयोग केंद्र भी शुरू हो रहा है. इस केंद्र में हर दिन अलग-अलग मंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. आज कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आमजनों की समस्याएं सुनेंगे. सहयोग केंद्र कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगेगा और इसमें अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याएं भी सुनी जाएंगी. शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री…
बिलासपुर. कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर जाकर समझाइश देना डायल 112 के आरक्षक को महंगा पड़ गया. आक्रोशित पति ने आरक्षक की बेरहमी से पिटाई कर उसे जमीन पर पटककर वर्दी फाड़ दी. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है. पुलिस हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. तिफरा क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी मनीराम साहू पुलिस विभाग में आरक्षक और डायल 112 में पदस्थ हैं. बीते 4 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी 2 से रात 10 बजे तक डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में थी.…
गरियाबंद. जिला मुख्यालय गरियाबंद में आज जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. नगर पालिका से बिना भवन अनुज्ञा लिए बने इस व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को तोड़ दिया गया. कब्रिस्तान से सटी जमीन पर नेशनल हाइवे किनारे 22 दुकानें बनाई गई थीं, जिसे नगर पालिका के प्रतिवेदन के बाद सुनवाई के दौरान गरियाबंद एसडीएम ने अवैध निर्माण घोषित कर दिया था. राजस्व और पालिका की जंबो टीम रही मौजूद राजस्व और पालिका की जंबो टीम कार्रवाई में मौजूद रही. एडीएम पंकज डाहिरे की निगरानी में दो एसडीएम, दो तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व…
बिलासपुर. बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मवेशियों को खेत में घुसने से रोकने के लिए खेत किनारे बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान 16 वर्षीय बच्चा किसी काम से वहां पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद ग्रामीण ने…
बिलासपुर. न्यायधानी के बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी फेस-1 में निगम की बिना अनुमति तीन मंजिला भवन बनाकर OYO होटल चलाया जा रहा था। पार्षद रेखा पांडेय की शिकायत के बाद निगम ने इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया है। यह बिल्डिंग गायत्री केडिया की है, बिल्डिंग मालिक OYO का बोर्ड लगाकर यहां अवैध रूप से होटल संचालित कर रहा था। बिल्डिंग का नक्शा निगम से पास नहीं कराया गया। बावजूद इसके यहां 17 कमरों वाला होटल तैयार कर लिया गया था। यहां लंबे समय से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा था। पार्षद रेखा पांडेय ने मामले…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने रायपुर स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के सी.एम.डी. के लिए खरीदी गई हायब्रिड कार लेक्सस RX350H में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पाए जाने पर बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने लेक्सस इंडिया और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को आदेश दिया है कि उत्तरवादी कंपनी 45 दिनों के भीतर परिवादी को समान मॉडल की नई कार प्रदान करे या 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ कार की पूरी कीमत सहित पंजीयन शुल्क लौटाए। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इसके अलावा परिवादी को मानसिक पीड़ा और प्रताड़ना के लिए ₹50,000 और वाद व्यय के रूप में…
रायगढ़. दशहरा पर्व पर कार्यक्रम से देर रात घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक से टकराकर मौत हो गई. शवों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस में युवक नरेश भी सवार था. जिसकी कुछ देर बाद ही सड़क किनारे लाश मिली. इस घटना को लेकर परिजनों और गांव वालों में रोष है. उन्होंने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. साथ ही मामले में डॉयल 112 की लापरवाही मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है. पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है. खड़े ट्रक से टकराई बाइक मिली जानकारी…
जगदलपुर। बस्तर की सदियों से पहचान रहे बस्तर दशहरा में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल होने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को बस्तर के विकास में रोड़ा बताते हुए 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करने की हुंकार भरी. इसके साथ ही मुड़िया दरबार वैश्विक धरोहर बताते हुए इसके लोकतांत्रिक मूल्य को, पूरे देश के लिए जानकारी का विषय बताया. जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 75 दिन के बस्तर दशहरा न केवल आदिवासी समाज के लिए, न केवल बस्तर…
