Author: satya@anjor

गरियाबंद। धान खरीदी शुरू होने से पहले ओडिसा की सीमा से लगे क्षेत्रों में बिचौलिए फिर सक्रिय हो गए हैं. हमेशा की तरह ओडिसा से धान लाकर समर्थन मूल्य में खपाने के लिए अवैध भंडारण शुरू कर दिया है. बिचौलियों की सक्रियता देखते हुए अब प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. बीती रात देवभोग तहसीलदार ने ओडिसा नवरंगपुर जिले की सीमा से 400 बोरा से ज्यादा मात्रा में धान भर कर आ रहे ओडिसा पासिंग ट्रक को जप्त कर लिया है. सूचना मिली थी कि यह ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाके में धान डंप कर रहा है. पकड़े जाने पर ट्रक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिकवे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे. 11:25 बजे मंत्रालय पहुचेंगे, जहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद वे 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य में व्यवस्थ रहेंगे. वहीं शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे. रेत खदानों की आज से शुरू होगी ई-नीलामी प्रदेश में रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से प्रारंभ होगी. पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी होगी. इसके तहत जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा. ई-नीलामी से…

Read More

बालोद। जिले के ग्राम अरमूरकसा और अवारी की 40 से 50 महिलाएं गुरुवार को 20 किलोमीटर पैदल चलकर बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इन महिलाओं ने पिछले छह महीनों से बंद पड़े मिलेट्स चिक्की उत्पादन केंद्र को पुनः चालू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं सुबह लगभग 8 बजे अपने गांवों से निकलकर महिलाएं दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद महिलाएं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने जिला एवं सत्र न्यायधीश सुषमा सावंत को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि कल यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला करते हुए विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Read More

रायपुर। यंग इंडियन्स (YI) रायपुर चैप्टर और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के तत्वावधान में रविवार 12 अक्टूबर 2025 को राजधानी में “दिव्य उत्सव 3.0” का आयोजन करने जा रहा है। यह अनूठा आयोजन विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में समावेशिता, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों को बढ़ावा देना है, ताकि हर कोई अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर सके। बता दें कि इस वर्ष “दिव्य उत्सव 3.0” में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के मंच प्रदर्शन, रचनात्मक स्टॉल और…

Read More

कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर आज मड़वारानी स्टेशन के पास चलती छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए के नीचे एक बड़ा लोहे का एंगल फंस गया। इस दौरान यात्रियों ने जोरदार आवाज सुनी और अचानक झटके महसूस हुए। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके चलते ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। जांच के दौरान पाया गया कि पटरियों पर भारी लोहे का एक बड़ा एंगल फंसा हुआ था, जो चलती ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया था। थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोरबा-चाम्पा रेल मार्ग पर मड़वारानी…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा में नर्स प्रियंका दास के हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में युवती के ही दोस्त दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती की सीने में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और वारदात में उपयोग किए चाकू को लेकर फरार हो गया। इस वजह से दिया वारदात को अंजाम मृतिका प्रियंका दास और आरोपी दुर्गेश वर्मा कुछ समय पहले एक साथ नौकरी करते थे। पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी के बीच एक अन्य युवक सन्नी से बातचीत करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के निर्देशन में संपन्न स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिये उक्त संस्था को प्रस्ताव भेजा गया था। आयोग द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए ICPS द्वारा उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन के लिए आयोग को नामांकित किया गया तथा बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित सम्मेलन में आयोग की प्रस्तुति के आधार पर आयोग को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र लोक…

Read More

बीरगांव। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर आज महापौर नंदलाल देवांगन ने विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी इकराम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगर पालिक निगम बीरगांव को कुल 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस राशि में उरला-सरोरा मार्ग के अंतर्गत शनि मंदिर से उरला राजेन्द्र नगर के पास कन्हेरा मोड़ तक सड़क निर्माण हेतु 17 करोड़ रुपये, तथा बीरगांव नाला निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अधोसंरचना मद…

Read More

छत्तीसगढ़ में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसमें दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वर्षा हो सकती है. राजधानी रायपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं मानसून की विदाई प्रदेश से 15 अक्टूबर के आसपास संभव है. पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. इसमें सबसे ज्यादा बारिश पेंटर रोड में 4 सेंटीमीटर दर्ज की गई है. इसके अलावा ओरछा कोटा और लालपुर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई…

Read More