Author: satya@anjor

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की कार्यप्रणाली को लेकर अन्य सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। महिला आयोग का विवाद अब राजभवन पहुंच गया है। दो दिन पहले सुनवाई का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आयोग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। नाराज सदस्यों लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी ने राज्यपाल डेका से भेंट कर शिकायती पत्र के साथ दस्तावेज सौंपे और राज्यपाल से राज्य शासन से हस्तक्षेप की मांग की। सदस्यों ने राज्यपाल को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक की कार्यप्रणाली…

Read More

दुर्ग। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां (कैप्सूल) की ब्रिकी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. संगठित होकर नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं. आरोपियों के पास से लगभग 10 हज़ार नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल के निर्देशन में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बिक्री के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को इन दवाइयाँ की बिक्री करने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है. मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग जिला अस्पताल मर्चुरी के…

Read More

रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर नारायणपुर जिले के तीन आदिवासी महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौच और अश्लील हरकतें की. इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. इस मामले में महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश दिया है कि 15 दिनों के भीतर तीनों महिलाओं की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए. साथ ही डीआरएम और दुर्ग एसपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा…

Read More

सक्ती। आरकेएम पॉवर प्लांट में मंगलवार शाम को काम हुई ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बड़ी लापरवाही पर पुलिस ने प्लांट के मालिक सहित प्रबंधन से जुड़े 8 अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 289 एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है. आरकेएम पॉवर प्लांट के बॉयलर की मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट टूटकर गिर गई थी. इसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं छह मजदूर जिंदगी और मौत के…

Read More

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने थाने में पदस्थ आरक्षक पर जबरन घर में घुसने, पैसे वसूली करने और पैसे नहीं देने पर उसके पति को झूठे शराब बिक्री के मामले में फंसाकर जेल भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर वार्ड क्रमांक 12 की निवासी पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि तखतपुर थाने में लंबे समय से पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1287 आकाश निषाद अपने…

Read More

सुकमा. छत्तीसगढ़ शासन की ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत कोंटा विकासखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम नागाराम में जिला सुकमा पुलिस एवं सीआरपीएफ ने नई सुरक्षा कैंप की स्थापना की है। यह कदम सुकमा जिले में शांति, सुरक्षा और विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। भारी मानसून और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में इस कैंप की स्थापना की है। इस साहसिक पहल से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही ग्रामीणों…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 63 पर भैरमगढ़ और बरदेला के बीच यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं. कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी सवार थे. पूरा मामला जगला थाना इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. बस में कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर सफर कर…

Read More

जगदलपुर। सहारा समूह के बस्तर के 1600 निवेशकों को अब भी 100 करोड़ रुपए लौटाया जाना बाकी है। बताया जा रहा है कि समूह अपनी बड़ी संपत्तियाँ अडानी प्रॉपर्टीज को बेचने जा रहा है, जिससे मिली राशि से निवेशकों को भुगतान किया जाएगा। बस्तर में अब तक 1400 निवेशकों को 6 करोड़ रुपए लौटाए जा चुके हैं। शेष 1600 निवेशकों को शासन के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। सहारा समूह ने 15000 करोड़ रुपए शासन को दिए हैं, जबकि 9000 करोड़ रुपए अभी और देना बाकी है। इस सौदे की मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया…

Read More

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया. जिस युवक को लिफ्ट दिया उसी ने चाकू से हमला करने की बात कहकर डराया और युवक की मोटरसाइकिल व 9 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी जेठानी नाला के पास की है. पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत गुरुर थाने में की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जितेंद्र साहू पुरुर से गुरुर सामान खरीदी करने आया था. आरोपी ने पीड़ित से पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पम्प के पास उतरा. जब पीड़ित पेट्रोल…

Read More

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव बरामद हुआ है. घटना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल लौटी थी. मृतिका की पहचान अंजली सिंह 21 साल के रूप में हुई है. वह सरनाडीह गांव का रहनी वाली थी. जानकारी के मुताबिक, घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह ग्राम के पीपरपारा की है. जहां घर के पास महिला की कुंए में फांसी के फंदे से लटकती हुए मिली है. फिलाहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.…

Read More