Author: satya@anjor
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर, रायगढ़ और जीपीएम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीपेड पहुंचकर रायगढ़ जिले के रामचंडी मंदिर, झगरपुर के लिए रवाना होंगे. रामचंडी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात झगरपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. यहां से मटियाडांड पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय भैना समाज सामाजिक नवाखाई महोत्सव और सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे. तखतपुर और मुंगेली दौरे पर कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ आज तखतपुर और…
परेशान किसानों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन, समस्या का समाधान नहीं करने पर चक्काजाम की दी चेतावनी
आरंग. क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश से नुकसान झेलने के बाद अब किसान मवेशियों से खासा परेशान हैं। लगातार आवारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज आरंग के किसानों ने आज नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को स्थिति से अवगत कराया और किसानों के हित में कोई समुचित व्यवस्था नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी। किसानों का आरोप है कि जिस जगह पर मवेशियों को रखा जाता है वहां से एक साथ सैकड़ों की संख्या में मवेशियों को…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में अंतर-विश्वविद्यालय उत्सव एचएनएलयू कोलोसस और आईएमयूएनसी-2025 (HNLU Colossus and IMUNC-2025) का शुभारंभ किया। 10 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के 65 विधि विश्वविद्यालयों के 500 युवा हिस्सेदारी कर रहे हैं। विधि की पढ़ाई कर रहे देश के अनेक शहरों से नवा रायपुर में जुटे युवा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी करेंगे। देशभर से पहुंचे युवा मंथन, कूटनीति और वैश्विक समस्याओं के समाधान में भागीदारी के लिए विधि के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और उनके निज सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए थे. अब आयोग अध्यक्ष के निज सहायक अभय सिंह की सफाई सामने आई है, जिसमें उन्होंने आरोपों को झूठा और निराधार बताया है. दरअसल, आयोग की सदस्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा और सरला कोसरिया ने प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष किरणमयी नायक के साथ उनके निज सहायक पर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें सुनवाई के लिए सूचित नहीं किया जाता है. यही नहीं सुनवाई में अनधिकृत लोग शामिल होते हैं. वहीं अध्यक्ष के निज…
रायपुर. महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी काउंसिलिंग 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पीएचडी काउंसिलिंग प्रथम चरण की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि 10 से 22 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11ः30 बजे तक) निर्धारित की गई है. ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्रवीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आबंटन 24 अक्टूबर को किया जाएगा. अभ्यर्थियों को 28 से 29 अक्टूबर 2025 के बीच विश्वविद्यालय परिसर, सांकरा-पाटन दुर्ग में दस्तावेज परीक्षण के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा कर सीट की…
जगदलपुर। जगदलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परपा थाना क्षेत्र के केशलुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या आत्महत्या का मामला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान…
सूरजपुर। केरता स्थित मां महामाया शक्कर कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. संविदा कर्मचारी की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर सीआर नायक ने संविदा कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाए जाने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी. इस बात की शिकायत संविदा कर्मचारी ने एसीबी से की थी. शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया. तयशुदा योजना केे तहत संविदा कर्मचारी चीफ इंजीनियर को उसके घर पर…
खैरागढ़. जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. यहां एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. पुलिस ने मर्ग कायम…
रायपुर. नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में एआई का इस्तेमाल करके तीन दर्जन छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने वाले 21 साल के छात्र सैय्यद रहीम अदनान पिता अजहर अली को पुलिस ने गुरुवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया. एक दिन पहले ही पुलिस की एक टीम ने ट्रिपल आईटी जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी. हालांकि तब प्रबंधन ने आंतरिक जांच का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखाने से इनकार किया था. गुरुवार को जांच रिपोर्ट के साथ प्रबंधन ने मामले की शिकायत की. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने बिलासपुर में छापेमारी की और आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान को गिरफ्त…
दुर्ग. दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को जबरदस्ती देहव्यापार कराने वाली दो महिला आरोपियो को गिरफ्तार किया है. इस सेक्स रैकेट मामले में आरोपी प्रीति बेसरा और सीमा सोनी नामक दो महिलाओ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने स्वयं थाने पहुंचकर अपराध दर्ज कराया है. इसमें बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान कटनी स्टेशन पर पीड़िता की मुलाकात आरोपी प्रीति से हुई. प्रीति ने अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता को दुर्ग लेकर आई और उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर दूसरों को…
