Author: satya@anjor

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर-एसपी की बैठक शुरू हो गई है. आज बैठक का दूसरा दिन है. बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा जारी है. वहीं जिलों के परफॉर्मेंस पर भी व्यापक समीक्षा हो रही है. कलेक्टर-एसपी की बैठक में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई हो. साथ ही इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत चालान हो. साइबर क्राइमों की समीक्षा बैठक में साइबर…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अव्यवस्था फैलाने वाली बसों पर कार्रवाई शुरू की है. पिछले तीन दिनों के विशेष अभियान में 695 बसों पर ई-चालान काटे गए हैं. बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टॉपेज पर बस नहीं रोकने, मनमाने ढंग से यात्रियों को बिठाने-उतारने और बस स्टैंड के अंदर-बाहर अवैध पार्किंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. इस दौरान भाठागांव बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड-1 तक अवैध रूप से खड़ी 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम…

Read More

रायपुर. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट (एसएसआईपीएमटी) रायपुर ने “एक्सपोज़िशन” नामक प्रमुख तकनीकी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम वायरलेस कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इनोवेशन और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित था। इस आयोजन का उद्देश्य उद्योग जगत, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, नवाचारकर्ताओं, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाकर शिक्षा और वैश्विक तकनीकी परिवेश के बीच सेतु का निर्माण करना था। कार्यक्रम में आईपी मिश्रा चेयरमैन एसजीईएस, जी. कीर्ति प्रोग्राम मैनेजर एसोचैम आईपीएफसी, नितिन शर्मा सीनियर डायरेक्टर (टेक्नोलॉजी/पेटेंट काउंसिल) Qualcomm, राम कृष्णन वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) क्वालकॉम कैलिफोर्निया अमेरिका, निशांत त्रिपाठी चेयरमैन (बीजी) एसएसआईपीएमटी रायपुर, डॉ.…

Read More

धरसींवा। रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर एक हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बीते तीन दिनों में तीन हादसों में दो महिलाओं और दो पुरुषों की जान जा चुकी है। मृतकों में एक दैनिक अखबार के संपादक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी हादसे थ्री लाइन की बीच वाली लेन में हुए और मृतक हेलमेट भी नहीं पहने थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मृतक धनंजय कुमार साहू (42…

Read More

बिलासपुर. तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद (क्रमांक 1287) पर तखतपुर के वार्ड क्रमांक 12 की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरक्षक ने जबरन घर में घुसकर अवैध वसूली की और पैसे न देने पर उसके पति को झूठे शराब तस्करी के केस में फंसा दिया. महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और शपथ पत्र भी सौंपा है. (अवैध वसूली की शिकायत पर आरक्षक निलंबित) अवैध वसूली की शिकायत पर आरक्षक निलंबित शिकायत में बताया गया कि आरक्षक ने पहले 20 हजार रुपए लिए और फिर…

Read More

बीजापुर। आत्मसमर्पण करें या न करें इसके ऊहापोह में माओवादी संगठन के पड़े होने के बीच तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. तीन दशकों तक नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. कुकंती वैंकटैया, दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है. 36 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा था. वहीं मोमिलिडला वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य रहा, जो 35 वर्षों से भूमिगत था. इसी तरह तोडेम गंगा सोनू…

Read More

गरियाबंद। एक तरफ सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का दंभ भर रही है, तो वहीं दूसरी ओर नौनिहाल जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से धूप-बरसात में पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं. यह हाल है नवागांव प्राथमिक शाला का, जिसके जर्जर भवन की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपए सालभर बीत गया है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि भवन पर टेंट संचालक का कब्जा है! नवागांव प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक जयंती बघेल बताती हैं कि स्कूल भवन पर वीणा टेंट संचालक नरेश नागेश ने 2023 से कब्जा कर सामग्री रखी हुई…

Read More

रायपुर. शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचा. एसडीएम मनीष साहू ने जब उनसे देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपमानजनक लहजे में कहा नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो. एसडीएम बिलासपुर ने बैठक के दौरान अनुशासनहीन पूर्वक व्यवहार करने पर ग्राम खमतराई के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शुक्रवार की सुबह एसडीएम विभागीय बैठक के लिए अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक ले रह थे. इस दौरान हल्का नम्बर 25 ग्राम खमतराई का पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी…

Read More

रायपुर. राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है. 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. हालांकि शासन के आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. शासन के इस आदेश से करीब 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा. बहाली का इंतेजारी बता दें कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को…

Read More

रायपुर. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 55 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैसे करें आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तय की गई है. आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे.…

Read More