Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, मिलेट्स चिक्की उत्पादन को दोबारा शुरू कराने की मांग, कहा- काम बंद होने से हमारा छिन गया रोजगार, आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना
    छत्तीसगढ़

    20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, मिलेट्स चिक्की उत्पादन को दोबारा शुरू कराने की मांग, कहा- काम बंद होने से हमारा छिन गया रोजगार, आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 9, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बालोद। जिले के ग्राम अरमूरकसा और अवारी की 40 से 50 महिलाएं गुरुवार को 20 किलोमीटर पैदल चलकर बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इन महिलाओं ने पिछले छह महीनों से बंद पड़े मिलेट्स चिक्की उत्पादन केंद्र को पुनः चालू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

    जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं सुबह लगभग 8 बजे अपने गांवों से निकलकर महिलाएं दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद महिलाएं गेट के सामने बैठकर एक घंटे तक धरने पर डटी रहीं। उन्होंने कलेक्टर से मिलने और अपनी समस्या बताने की मांग की।

    धरना स्थल पर महिलाओं ने राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन (रिपा) के तहत ग्राम अरमूरकसा और अवारी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) की स्थापना की गई थी। इस पार्क में मिलेट्स (कोदो-कुटकी) से बने चिक्की उत्पादन का कार्य शुरू हुआ था, जिससे स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार मिला था।

    महिलाओं ने बताया कि मिलेट्स (कोदो-कुटकी) से बने चिक्की उत्पादन से उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर प्राप्त हुआ और उनकी आय में भी वृद्धि हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार आने के बाद पिछले छह महीनों से चिक्की उत्पादन बंद कर दिया गया है। इससे जुड़ी महिलाएं अब बेरोजगार हो गई हैं और आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।

    प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से मिलकर उत्पादन दोबारा शुरू कराने की मांग की, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। एक महिला ने कहा — “हम रोजी-रोटी के लिए यह काम कर रहे थे। छह महीने से बंद होने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने हमें आश्वासन तो दिया, पर काम शुरू नहीं हुआ।”

    महिलाओं प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की तैनाती की गई थी। देर शाम तक अधिकारी महिलाओं से बातचीत करने पहुंचे और उनकी मांगों का ज्ञापन लिया। महिलाओं का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस निर्णय लेकर उत्पादन शुरू नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन उनकी आवाज कब तक सुनता है और बंद पड़े मिलेट्स चिक्की उत्पादन को दोबारा शुरू करवाने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.