Author: satya@anjor
कोरबा. राज्योत्सव के अवसर पर कटघोरा को जिला घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. वर्षों से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं और स्थानीय संगठनों ने एक बार फिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि अगर 1 नवंबर तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. कटघोरा के अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए कटघोरा को अलग जिला बनाए जाने की मांग की. मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि राज्योत्सव के दिन – यानी 1 नवंबर को…
बलरामपुर। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं. दो महिलाएं बाल-बाल बचीं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है. दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं. इस दौरान ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला की नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गई. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला.…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे. 10:15 बजे स्टेट प्लेन से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. 10:55 बजे उनका विमान मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेगे. इसके बाद 11:00 बजे से 1:30 बजे तक वे प्रेस वार्ता और अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:20 बजे भानुप्रतापपुर के फॉरेस्ट ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल जाएंगे. दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित “13वां स्थापना दिवस सर्व पिछड़ा…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही सनसनीखेज मामला है, जिसमें 6 मार्च 2024 को दादी और पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी मार्शल राजपूत (29 वर्ष), निवासी कृपाल नगर, कोहका, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी चुमेन्द्र निषाद और पंकज निषाद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी चुमेंद्र ने सगाई के बाद अवैध संबंधों का…
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद खत्म करने की तय डेडलाइन 31 मार्च 2026 है, पर अबूझमाड़ का माड़ डिवीजन इससे पहले ही हथियार डाल सकता है। 6 अक्टूबर को जारी पर्चे में माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव राणीता ने युद्धविराम की मांग और आत्मसमर्पण की मंशा जताई थी। दंतेवाड़ा की मलांगीर और कटेकल्याण कमेटियां पहले ही खत्म हो चुकी हैं। अबूझमाड़ के कौशलनार और मंगनार क्षेत्र में ग्रामीणों पर लगाए गए प्रवेश प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अंदरूनी इलाकों में भी नक्सली अब थक चुके हैं। एएसपी आरके बर्मन के मुताबिक, फिलहाल…
रायपुर. कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की तारीख बढ़ा गई है. चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी लगाईं थी. इसके बाद वह मंगलवार रात को पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देकर पैरोल की मांग की थी. कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली थी. अब 7 दिन के लिए पैरोल बढ़ गई है. इससे पहले वह चार दिन की जमानत पर घर आए थे. निजी निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा…
गरियाबंद. सांसद खेल महोत्सव के तहत आज देवभोग हाई स्कूल मैदान में सैकड़ों स्कूली छात्र और युवा खिलाड़ी जुटे , लेकिन आयोजन में बजट के अभाव में कई अव्यवस्थाएं नजर आई. मालवाहकों में खिलाड़ियों को भर-भर कर लाया गया ताकि परिवहन का खर्च कम लगे. छात्रों और खिलाड़ियों के लिए पैक्ड पेय जल की व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा स्कूल कैम्पस में मौजूद हैंडपंप से छात्र खुद से पानी की व्यवस्था की, जबकि यह पानी पीने योग्य नहीं था. खिलाड़ी खेल कर मैदान से हटने के बावजूद पानी पीने के लिए खुद को व्यस्था करते दिखे. ग्लूकोज, ऑरेंज कैंडी जैसे आवश्यक सामग्री…
रायपुर. बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद पटना पहुंचेंगे. भाजपा ने रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है. वह दिल्ली में अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना जाएंगे. वहीं वे 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे. रवानगी से पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने लालू का जंगलराज भी देखा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव का दौरा करेंगे. वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5:30 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे. रात्रि 8 बजे ‘युवा वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे. छत्तीसगढ़ दौरे पर युकां अध्यक्ष उदय भानु चिब युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का आज छत्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन है. वे राज्य के कई जिलों में संगठनात्मक बैठकें लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ कांकेर में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है.…
रायपुर. शहर के 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम जल आपूर्ति नहीं होगी. बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य की वजह से 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी. संधारण का कार्य पूरा होने के बाद निगम का जल विभाग शाम 5 बजे से प्रभावित टंकियों को भरना शुरू करेगा. जलभराव के बाद 17 अक्टूबर की सुबह नियमित जल आपूर्ति होने लगेगी. दरअसल, दीपावली पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी 33 केव्ही लाइन के संधारण का कार्य करने…
