Author: satya@anjor
गरियाबंद। जिले में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। मैनपुर के पास नेशनल हाईवे 130C पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धवलपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार देवभोग के ग्राम बनवापारा निवासी अकालू राम (45 वर्ष) और उनके भतीजे टेकराम (35 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 23 एफ 3467 से गरियाबंद जा रहे थे। हादसा मैनपुर से लगभग 12…
कांकेर। अन्नपूर्णा पारा वार्ड में देर रात मंदिर खोलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसी परिवार पर उबलता तेल फेंक दिया, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा पारा निवासी रमेश पटेल के पड़ोस में रहने वाले युवक ने देर रात मंदिर खोलने की जिद की। रमेश पटेल ने उसे देर रात मंदिर खोलने से मना किया, जिस पर युवक भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान जब रमेश…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, लगभग 50 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं, जिनमें 40 लाख रुपये का ईनामी नक्सली रामधेर भी शामिल है। अधिकारियों ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि नक्सली महला कैंप में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। यदि यह कदम उठाया जाता है, तो यह नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। पिछले कुछ महीनों में बस्तर में नक्सली गतिविधियों में कमी…
रायपुर। पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाली ख़बर सामने आई है। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। सूत्र बताते हैं कि एक महिला सब इंस्पेक्टर ने इस मामले की शिकायत उच्च पदस्थ अधिकारियों से की है। आरोप है कि रतनलाल डांगी बीते सात सालों से पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा है कि आईपीएस के खिलाफ शिकायत…
रायपुर। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम (निम्न दाब का क्षेत्र) के बनने का असर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दिख सकता है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश…
आज छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से दिन खास रहने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मरवाही दौरे से लेकर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक तक कई महत्वपूर्ण आयोजन आज निर्धारित हैं. वहीं शिक्षार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ और केमिस्ट भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां भी सुर्खियों में हैं. इसके अलावा राजधानी रायपुर में भी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मरवाही दौरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब 1 बजे मरवाही के लिए रवाना होंगे. वे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की स्वर्गीय मां के 13वीं संस्कार कार्यक्रम में…
🗓️ रायपुर / सरगुजा | संवाददाता रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार कुमार जितेन्द्र को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार वर्मा की सहमति एवं संतुष्टि के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन राजपूत द्वारा की गई। — 🏅 संगठन ने जताया विश्वास प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा — > “श्री कुमार जितेन्द्र एक तेज़तर्रार, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार हैं, जो हमेशा जनहित के मुद्दों…
📅 दिनांक: 22 अक्टूबर 2025 | रायपुर रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में दीपावली की रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां क्षणिक विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 🔹 हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात बीएसयूपी कॉलोनी निवासी ताहिर हुसैन अपने परिवार के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान उसी कॉलोनी के निवासी मदन यादव और…
सतनामी स्वाभिमान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, गुरु बालदास साहेब जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान रायपुर, 19 अक्टूबर 2025। राजधानी नवा रायपुर में सतनामी समाज के सतनामी स्वाभिमान दिवस के अवसर पर परम पूज्य राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु खुशवंत साहेब जी के शासकीय आवास परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही गणमान्य अतिथियों…
रायपुर, 14 अक्टूबर 2025। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ शहर के योजनाबद्ध, संतुलित और आधुनिक विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि — > “नवा रायपुर का सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि चल रही परियोजनाएं समयसीमा और गुणवत्ता दोनों मानकों पर खरी उतरें, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ मिल सकें।” …
