Author: satya@anjor
जगदलपुर. बस्तर में इस बार धनतेरस से दिवाली तक बाजारों में ऐसी रौनक दिखी, जैसी लंबे वक्त से नहीं देखी गई थी. महंगाई और बढ़े हुए सोने के दामों के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की. नतीजा यह रहा कि इस बार का त्योहारी कारोबार 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया.धनतेरस से लेकर दिवाली तक बस्तर का बाजार इस बार दीपों की तरह जगमगाया. शहर की सड़कों पर खरीदारों की भीड़ और दुकानों पर मुस्कुराते चेहरों ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, इस साल बस्तर में कुल 100 करोड़ रुपए…
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. करीब एक महीने पहले अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत ने नोटिस जारी किया था, लेकिन न तो कब्जाधारियों ने जमीन खाली की, न ही प्रशासन ने आगे कोई कदम बढ़ाया. वार्ड नंबर 14 स्थित डोंगरगढ़ मेन रोड के किनारे सरकारी जमीन पर दर्जनभर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसकी दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कब्जे की शिकायत पहले ग्राम पंचायत में भी की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं…
रायपुर. राजधानी रायपुर में नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामला डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभाठा का है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पूछताछ को पता चला कि मंगलवार को पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया. इससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल…
गरियाबंद. मैनपुर जनपद क्षेत्र के बोईरगांव पंचायत के ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पदयात्रा निकालकर 10 किमी पैदल चलकर मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचे। बैनर लेकर निकले ग्रामीणों ने मैनपुर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीएम होश में आओ के नारे लगाए। दरअसल एक दिन पहले एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने बोइरगांव पंचायत के आवास निर्माण के लिए रेत ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त किया था। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने जनपद सदस्य सुख चंद ध्रुव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली और कलेक्टर के नाम पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा को ज्ञापन सौंपा। ध्रुवा ने कहा…
रायपुर. बस्तर ओलंपिक – 2025 के आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2025 में हिस्सा लेने बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है. पिछले साल एक 1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था. विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होंगे. इसके बाद जिला फिर संभाग स्तरीय खेल होंगे. फिर अलग-अलग खेलों के फाइनल होंगे. बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल के तहत यह आयोजन किया जा रहा है डिप्टी सीएम…
रायपुर. 1 नवंबर 2000 को एक नए राज्य बनकर उभरने वाले छत्तीसगढ़, जिसे “भारत का हृदय” भी कहा जा सकता है इस वर्ष अपने निर्माण की रजत जयंती माना रहा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ न सिर्फ़ अपने अतीत पर गौरवान्वित है बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए भी चैतन्य हैं। राज्य के भविष्य का एक उज्जवल स्वरूप है नवा रायपुर अटल नगर। यह एक नए प्रकार के नगरीय जीवन, आधुनिक अधोसंरचनाएं, निवेश की संभावनाएं, स्मार्ट सिटी मॉडल और सतत् विकास की ओर एक निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने नये शहर के विकास को राज्य…
छठ पूजा से पूर्व महादेवघाट में नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया, पोकलेन मशीन की मदद से की गई सफाई
रायपुर. राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले सूर्य उपासना के पवित्र पर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों को लेकर नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान (Special Cleanliness Campaign) शुरू किया है. यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. पोकलेन मशीन और सफाई गैंग की तैनाती महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर भगवान सूर्यनारायण के भक्तों की सुविधा और Clean Environment सुनिश्चित करने के लिए यह Cleanliness Drive शुरू किया गया…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेलतरा और सुकलकारी क्षेत्र में लगातार हो रही गायों की मौतों के मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायालय ने इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज करते हुए राज्य प्रशासन और पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने आदेश में कहा कि समाचार रिपोर्ट में वर्णित स्थिति “प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण” है और इसे तत्काल राज्य प्रशासन के संज्ञान में लाना आवश्यक है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब राज्य सरकार गौ संरक्षण की योजनाएं चला रही है, ऐसी परिस्थितियों में गायों की…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने नवा रायपुर पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे. 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां 1:00 बजे तक राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे. निरीक्षण के बाद 1:00 बजे मेला स्थल से मंत्रालय महानदी भवन के लिए रवाना होंगे. 1:10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:20 बजे…
रायपुर/23 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में दीपावली के तीन दिनों के दौरान 45 से अधिक मारपीट व चाकूबाजी की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय पूरे प्रदेश में दर्जनों हत्या और हत्या के प्रयास के मामले सामने आए हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी जैसी…
