Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»मैदान तक मालवाहकों में लाए गए छात्र-छात्राएं, भोजन-पानी के लिए दिखी अव्यवस्था
    छत्तीसगढ़

    मैदान तक मालवाहकों में लाए गए छात्र-छात्राएं, भोजन-पानी के लिए दिखी अव्यवस्था

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    गरियाबंद. सांसद खेल महोत्सव के तहत आज देवभोग हाई स्कूल मैदान में सैकड़ों स्कूली छात्र और युवा खिलाड़ी जुटे , लेकिन आयोजन में बजट के अभाव में कई अव्यवस्थाएं नजर आई. मालवाहकों में खिलाड़ियों को भर-भर कर लाया गया ताकि परिवहन का खर्च कम लगे. छात्रों और खिलाड़ियों के लिए पैक्ड पेय जल की व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा स्कूल कैम्पस में मौजूद हैंडपंप से छात्र खुद से पानी की व्यवस्था की, जबकि यह पानी पीने योग्य नहीं था. खिलाड़ी खेल कर मैदान से हटने के बावजूद पानी पीने के लिए खुद को व्यस्था करते दिखे.

    ग्लूकोज, ऑरेंज कैंडी जैसे आवश्यक सामग्री नजर नहीं आया. भोजन के लिए पहले सरकारी चावल से काम चलाने की कोशिश हुई फिर बाद में कुछ शिक्षकों की मांग पर प्रीमियम चांवल लाया गया. सरकारी रसोईयों के भरोसे काम चलाने की कोशिश में भोजन तैयार होने में विलम्ब हो रहा था, बाद रसोइया का इंतजाम किया गया. भोजन 2 बजे के बाद कराया गया. भोजन सामग्री में भी बजट की कमी स्पष्ट नजर आ रहा था. हैरानी की बात है कि ग्राउंड तैयार करने चुना की कमी भी आयोजन में झलका.

    खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया

    17 संकुल केंद्र, शासकीय महाविद्यालय और नगरीय निकाय क्षेत्र मिलाकर कुल 19 सेक्टरों से 1100 छात्रों ने भाग लिया. मैदान खिलाड़ियों से खचाखच भरा था.एसडीएम आर एस सोरी, सीईओ बगतीश भगत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुष्यंत साहू, बीईओ विनय पटेल की मौजूदगी में खेल प्रारंभ हुआ. तीन केटेगिरी में उम्र विभाजन कर 8 एकल विधा और 3 सामुहिक खेल को खेला गया. भाग लेने पहुंचे सभी प्रतिभागी अंतर संकुल स्तर से चयन हो कर आए थे. दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 50 फीसदी खेल सम्पन्न हो सका. खेल सम्पन्न कराने 35 महिला पुरुष शिक्षकों को जवाबदारी दी गई है. खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता के भरपूर मजा लिए. बीईओ पटेल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 16 अक्टूबर तक खेल होगा. यहां से चयनित खिलाड़ी विधान सभा स्तर पर 11 से 13 नवंबर तक खेलेंगे.

    बजट का प्रावधान नहीं

    सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य स्कूली प्रतिभाओं को मंच देने और राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल बताया गया. नाम और उद्देश्य सुन के लगेगा कि इस खेल के लिए बेहतर बजट का प्रावधान किया गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं था. आयोजन के फ्लेक्स में पीएम और सांसद के बड़े बड़े फोटो भी लगाए गए थे.लेकिन इस आयोजन को कराने किसी भी प्रकार का फंड नहीं दिया गया.आयोजन जिले भर में हो रहा है. कलेक्टर से एक मार्गदर्शिका जारी किया गया है, जिसमें आयोजन के लिए अलग अलग विभाग को अलग कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. खेल के लिए नोडल अफसर जनपद पंचायत को बनाया गया,एसडीएम की मॉनिटरिंग के नगर निकाय ,खंड शिक्षा अधिकारी,खंड स्रोत समन्वयक को अहम जवाबदारी दी गई.देवभोग जनपद के सीईओ बी भगत ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश के आधार ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर आयोजना कराया जा रहा है. अभी तो कोई बजट नहीं आया है, महोत्सव के लिए हो सकता है कि बाद में आ जाए.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.