Author: satya@anjor

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है।

Read More

खैरागढ़. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी कामकाज को प्रभावित होने से रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी इन्द्रजीत चंद्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह “शांति क्षेत्र” घोषित कर दिया है. अब इस क्षेत्र में धरना, प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी और लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. आदेश में कहा गया है कि कलेक्ट्रेट के आसपास कई प्रमुख विभागों के कार्यालय हैं, जहां महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों का लगातार आना-जाना रहता है.…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदर टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दूध बेचने का काम करता था मृतक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुश साहू, टेकारी निवासी के रूप में हुई. कुश दूध बेचने…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 नवंबर को किया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक ने बताया कि इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेने आ रहे हैं. उनकी टीम 7 नवंबर तक राजधानी पहुंच जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ से भी 50 राइडर्स इसकी तैयारी पाटन स्थित ट्रैक पर कर रहे हैं, इनमें से बेस्ट राइडर्स का चयन कर उन्हें इस स्पर्धा में भेजा जाएगा. इस स्पर्धा की थीम सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग है. स्पर्धा की तैयारी के…

Read More

दक्षिण बस्तर. दक्षिण बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की संयुक्त कार्रवाई में 2 हजार जवान शामिल हैं. यह ऑपरेशन नक्सलियों के शीर्ष लीडर हिड़मा और उसकी बटालियन को घेरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. ड्रोन से निगरानी और हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. करेंगुट्टा मुठभेड़ के बाद इसे साल का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है. पहले दिन तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. तीनों जिलों के एसपी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां मान रही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे वे मंत्रालय में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 11:15 बजे वे नया रायपुर स्थित IIIT पहुंचेंगे, जहां ‘मेक इन सिलिकॉन – नेशनल सिंपोजियम ऑन एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री साय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर जाएंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे वे सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की धुआंधार चुनावी हुंकार भरने जा रहे हैं. संगठन के निर्देश पर सीएम साय, विधायक पुरंदर मिश्रा और सह-प्रभारी लता उसेंडी के साथ पंचमपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. ओडिशा रवाना होने से पहले सीएम साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “नुआपाड़ा में भाजपा की बहुमत वाली जीत पक्की है. हम विकास की गारंटी दे रहे हैं.” बता दें, नुआपाड़ा सीट दिवंगत बीजेडी नेता राजेंद्र ढोलकिया के निधन से खाली हुई है. 11 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 को…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई (CBI) ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए…

Read More

राजिम। राजिम के किरवई गांव में बीते बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दलदल भरे तालाब में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. नितेश सिन्हा अभनपुर ब्लॉक के केन्द्री गांव के निवासी थे और किसी कार्य से राजिम की ओर आए हुए थे। देर रात लौटते समय किरवई गांव के पास अचानक उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार…

Read More

सतनामी समाज एवं बलौदा बाजार जिला के लिए गौरव का क्षण — मोहन बंजारे पलारी, 6 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष रजत जयंती महोत्सव 2025 के समापन समारोह में आज का दिन बलौदा बाजार जिला और सतनामी समाज के लिए गर्व का क्षण बन गया। राज्योत्सव के भव्य मंच पर देश के उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रेमन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर गुरु घासीदास चेतना सम्मान 2025 से ग्राम छड़ियां, पलारी…

Read More