Author: satya@anjor
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 7 लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बृहस्पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा है कि सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि एक नंबर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों के पास फोन आ रहा है और जिलाध्यक्ष बनने के लिए पैसों…
जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस स्टाफ ने बंदी की तलाश शुरू कर दी। जिला जेल और जिला अस्पताल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जेलर ने कहा कि बंदी का हाथ टूटा था और आज उसका प्लास्टर लगना था, वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि बंदी को बुखार और डायरिया की शिकायत थी। फरार बंदी की पहचान पंचराम निषाद के रूप में हुई है, जिसे नवागढ़ पुलिस ने ठगी के…
शहर के युवा छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है. इसे भिलाई ही नहीं बल्कि जिले का सबसे हाईटेक व सर्व सुविधायुक्त डिजिटल लाइब्रेरी कहा जाता है, लेकिन अब यहां इंटरनेट जैसी जरूरी सुविधा तक नहीं है. बिना वाई-फाई सुविधा के छात्र ई-बुक नहीं पढ़ पा रहे हैं. ऑनलाइन क्लास भी अटेंड नहीं कर पा रहे हैं. ताज्जुब की बात यह है कि जिस नगर निगम भिलाई ने इस डिजिटल लाइब्रेरी को बनाया है, उसकी सालाना बजट 700 करोड़ से अधिक है. इसकी सालाना आय भी करीब 500 करोड़ रुपए है. भिलाई…
बिलासपुर। रेल हादसे के बाद अब पीड़ित परिवारों को राहत की किरण दिखाई दे रही है. क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोको पायलट विद्या सागर कुशवाहा की तीनों बेटियों की शिक्षा और विवाह का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है. कंपनी के निदेशक संजय अग्रवाल ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को पत्र लिखकर इस संबंध में औपचारिक ऐलान किया है. बता दें, 4 नवम्बर 2025 को बिलासपुर में भीषण रेल दुर्घटना हुई थी. कम्पनी प्रबंधन प्रभावित लोगों को उचित सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में लोको पायलट के प्रभावित…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे को लेकर CRS जांच पूरी हो गई है. रेलवे सुरक्षा आयुक्त 3 दिनों से कैंप किए हुए हैं. उन्होंने गतौरा रेल हादसे का पहले मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इसके बाद दो दिनों से संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही रेल दुर्घटना की सीआरएस जांच पूरी हो गई है. फाइनल रिपोर्ट को आने में कुछ दिन लगेगा. इसका सभी को इंतजार है. बता दें, गेवरा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल का गतौरा रेलवे स्टेशन के पास पहले से खड़ी मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी. इस दुर्घटना में…
रायपुर। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बीते 2 नवंबर को विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली पल के पीछे छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट खिलाड़ियों को फिट रखने और चोटों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाई। रायपुर लौटने पर उनका स्वागत किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं रहा, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ मरीन ड्राइव पर लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे से ही लोग आकांक्षा की एक झलक पाने के लिए जुटने लगे थे। जैसे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के सृजन के 25वें वर्ष पर आयोजित रजत उत्सव के समापन संध्या पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों को राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया। समारोह में लंदन निवासी छत्तीसगढ़िया उद्यमी मनीष तिवारी को छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस अति विकासमान युग में भारत की समृद्ध विरासत को पश्चिम, विशेष रूप से ग्रेट ब्रिटेन जैसे देश में अपनी विशिष्ट क्षमताओं के साथ स्थापित करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए भारत के अनेक हिस्सों से इंग्लैंड जाकर बसे भारतीय बहुत समर्पण और तन्मयता के साथ काम कर रहे हैं। इन्ही…
जशपुर. कुनकुरी के गढ़ाकटा शमशान घाट में जूनस बड़ा (60) का अंतिम संस्कार चल रहा था. तभी तीन हाथियों का झुंड अचानक पहुँचा. चीखें गूँजीं, लाश जल रही थी और लोग जान बचा रहे थे. हाथियों ने करीब 15 गाड़ियां कुचल डालीं. शमशान घाट से भागकर अपनी जान बचाते रहे. हैरानी की बात ये है कि उक्त बुजुर्ग को एक दिन पहले ही हाथियों ने कुचलकर मारा था. शमशान घाट में रेंजर सुरेंद्र होता की टीम पटाखे-मशाल लेकर दौड़ी और फटाके छोड़कर हाथियों को जंगल भगाया. बता दें कि कल यही हाथियों ने जूनस को धान के खेत में कुचला था.…
रायपुर. शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल (Mekahara Hospital) के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला. एक सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े. इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का जन्म अंबेडकर अस्पताल में ही हुआ था या उसे बाहर से यहां लाकर रखा गया…
बिलासपुर. लालखदान में मंगलवार को मेमू पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर ने 11 जिंदगियां छीन लीं. अब कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी बीके मिश्रा (B.K. Mishra) ने दूसरे दिन पूछताछ की कमान संभाली. पहले दिन 27 में से सिर्फ 7 कर्मचारियों के बयान लिए. मेडिकल, रिलीफ, लोको और कंट्रोल रूम के अफसरों से सवाल-जवाब हुए. आज सिग्नल, ऑपरेशन और ट्रैक टीम की बारी. सबकी नजरें असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज और गार्ड शैलेश चंद्र यादव पर हैं. दोनों अभी सिम्स अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. सूत्र बताते है कि “इनके बयान से पता चलेगा कि डेंजर सिग्नल क्यों…
