Author: satya@anjor
छत्तीसगढ़ में चल रहे 5 दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राजभवन से सेंध लेक जाएंगे. यहां आयोजित एयर शो में शामिल होंगे. दोपहर 12:35 को रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. जहां लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम शिरकत करेंगे. इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे राज्योत्सव मैदान जाएंगे. इसके बाद राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका…
रायपुर, 4 नवम्बर 2025 देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का आज रायपुर आगमन हुआ। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका स्वागत राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयता से किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। विमानतल परिसर में उपराष्ट्रपति के स्वागत को लेकर प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। राज्य आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और…
रायपुर। जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान द्वारा समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के विविध कार्यों के साथ-साथ ‘समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शन पर्व’ का आयोजन आगामी 08 नवम्बर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच रायपुर जिले के हाथी भांठा मैदान, पुराना रायपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर जगद्गुरु श्री नरेन्द्राचार्य महाराज अपने प्रवचन के माध्यम से जनकल्याण, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य है— “तुम जियो, दूसरों को जीने दो” — जो समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश देता है। 📘…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, यानी बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 2 से 8 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन (MEMU) आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 8 लोगों की मौत की खबर है। हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बीच प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। ब्लॉक और जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन के बाद जब शासन-प्रशासन से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, तब कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की चेतावनी पहले ही दी गई थी, लेकिन अब…
खैरागढ़. खैरागढ़ जिले में बे-मौसम बारिश से फसलों के भारी नुकसान के बाद आज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. जिले के सैकड़ों गांवों से हजारों किसान धान की बालियां अपने हाथों में लेकर खैरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे. विधायक यशोदा वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और फसल नुकसान का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की. लगभग एक घंटे तक कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग जाम की स्थिति में रहा. किसानों ने कहा कि हाल की बे-मौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. जिन खेतों की…
गरियाबंद. जिले के कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में कर्मचारियों ने पिछले एक साल से भविष्य निधि (PF) की राशि नहीं मिलने को लेकर सोमवार को मोर्चा खोल दिया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रमिक केंद्र परिसर में धरने पर बैठे रहे. उन्होंने ठेकेदार पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे. जानकारी के मुताबिक, धरना-प्रदर्शन के लिए पहुंचे श्रमिक शासन स्तर पर पंजीकृत हैं. कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में वह ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे हैं. जिला विपणन अधिकारी अमित…
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त की, 17 रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) टीम ने गोमगुड़ा इलाके के घने जंगल में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से 17 रायफल, हथियार बनाने की मशीनें, गन पार्ट्स और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा थी। जिला पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नई रणनीति के तहत संचालित एंटी नक्सल अभियान का हिस्सा थी। लगातार चल रहे…
अंबिकापुर. मैनपाट थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. घटना से से सनसनी फैल गई. मृतक पश्चिम बंगाल निवासी राजू कुमार का बताया जा रहा है. वह पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में बन रहे एक कालोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मिस्त्री का काम में लगे थे. ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात शराब के नशे में उन दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद एक की हत्या कर दी गई. सूचना के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर…
