Author: satya@anjor
रायपुर. छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंड और शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. प्रदेश के कई इलाकों में अब सुबह और रात ठंडी का एहसास होने लगा है. लोगों ने स्वेटर और जैकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अलाव जलाकर भी रातों को गर्माहट ली जा रही है. अभी तापमान में और गिरावट होगी. मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. (छत्तीसगढ़ में आज का मौसम) पिछले 24 घंटों के दौरान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा सर्जरी के दौरान दी गई किसी दवा के रिएक्शन से हुआ। घटना के बाद मृतकों के लिए उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पहले मामले में बजरंग नगर (दुर्ग) निवासी पूजा यादव (27 वर्ष) नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन के दौरान उसे अचानक झटके आने लगे और शरीर में अकड़न महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसे…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस अभियान के अंतर्गत 04 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक सभी मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना अनिवार्य किया गया है। यह अभियान देश के 12 राज्यों में एक साथ चलाया जा रहा है, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। — 🔹 पात्रता तिथि — 1 जनवरी 2026 मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार करने की पात्रता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यानी, जो व्यक्ति इस तिथि…
दक्षिण पीठ नाणीजधाम के अनंत विभूषित जगदगुरु श्री नरेंद्राचार्य जी द्वारा प्रेम, सद्भावना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रसार — सुबह 9:00 बजे से प्रवचन, समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शनों का आयोजन। — रायपुर, 08 नवम्बर 2025 — (सत्य के अंजोर) आज दही हांडी मैदान, श्रीनगर — गुढियारी रोड, रायपुर में देश-विदेश में विख्यात जगतगुरु श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। दक्षिण पीठ नाणीजधाम (जिला रत्नागिरी, महाराष्ट्र) के पीठाधीश्वर जगदगुरु श्री नरेंद्राचार्य जी ने सुबह 9:00 बजे से भक्तों को दिव्य वाणी से आलोकित किया और व्यक्तिगत समस्याओं का…
रायपुर। 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया तब निश्चित ही एक नए इतिहास की शुरुआत हुई थी मगर राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने पर “रजत जयंती वर्ष” के अवसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपलब्धियों के साथ राज्योत्सव की चमक और बढ़ गई है। इस महान उत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम – अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। राज्योत्सव का स्वरूप और प्रधानमंत्री की उपस्थिति राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर उपस्थित होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव-आधारित योजनाओं, हाई-प्रोफाइल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं प्रांरभ किया। मुख्यमंत्री…
बालोद। जिले के गुरूर विकासखंड के सनौद थाना क्षेत्र के जेवरतला गांव में शनिवार को धर्मांतरण से जुड़े विवाद के चलते एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। पिछले कुछ वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे 50 वर्षीय रमनलाल साहू के शव को जब परिजन गांव में अंतिम संस्कार के लिए लाए, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वे गांव की भूमि पर धर्मांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। बता दें कि मृतक रमनलाल साहू की मौत इलाज के दौरान हुई थी। परिजन उनका शव लेकर जेवरतला गांव पहुंचे…
मुंगेली। शहर में बिक रही ‘Bliss blue’ नामक 250 मिलीलीटर की पैक्ड पानी बोतल अब विवादों में है। यह बोतल बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट के खुलेआम बाजार में बेची जा रही है। इतना ही नहीं, यह बोतल सरकारी दफ्तरों में भी सप्लाई की जा रही है, जिससे लोगों में आशंका और नाराजगी दोनों बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पानी जैसी संवेदनशील वस्तु पर यदि निर्माण और एक्सपायरी डेट दर्ज न हो तो यह सीधे तौर पर फूड सेफ्टी मानकों का उल्लंघन है। बावजूद इसके यह उत्पाद न सिर्फ बाजारों में बिक रहा है बल्कि सरकारी…
रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़े गए हैं। आरोपियों ने अलग-अलग तीन मामलों में लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक डिटेल्स बरामद किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश…
रायपुर. कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी कार्यक्रम का खर्च सरकारी खजाने से कराने का आरोप लगाया है और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के निधन के बाद तेरहवीं में 90 लाख रुपए का खर्च हुआ, जिसका भुगतान PWD विभाग ने किया है। आम आदमी पार्टी ने भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव से जवाब मांगा है। वहीं इस मामले में PWD विभाग ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग ने उप मुख्यमंत्री…
बलरामपुर। शासकीय मद की गोठान भूमि पर भाजपा नेता द्वारा कब्जा कर मकान बनाने का मामला सामने आया है। स्थगन आदेश के बाद भी भाजपा नेता मनमानी कर रहे हैं। इस मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कछिया का है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह भूमि शासन की गोठान योजना के अंतर्गत चिन्हित है, जिस पर भाजपा नेता अनूप गुप्ता द्वारा कब्जा कर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत महीनों पहले तहसील कार्यालय एवं एसडीएम वाड्रफनगर से की थी, जिसके बाद तहसीलदार…
