Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज से वर्षभर चलने वाले आयोजनों की शुरुआत। कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आज से आरंभ। युवा कांग्रेस आज निर्वाचन आयोग का घेराव करेगी।
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज से वर्षभर चलने वाले आयोजनों की शुरुआत। कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आज से आरंभ। युवा कांग्रेस आज निर्वाचन आयोग का घेराव करेगी।

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे वे मंत्रालय में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 11:15 बजे वे नया रायपुर स्थित IIIT पहुंचेंगे, जहां ‘मेक इन सिलिकॉन – नेशनल सिंपोजियम ऑन एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री साय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर जाएंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे वे सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे.

    रायपुर. “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है. देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा. वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा. प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा. गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं.

    चार चरणों में वर्षभर होगा आयोजन

    कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा. प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा. इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे.

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिल्ली दौरा

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉनक्लेव में भाग लेने 7 नवम्बर को रात दस बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के रवाना होंगे. वे रात 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. वे 8-9 नवम्बर को सवेरे साढ़े नौ बजे से नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) में आयोजित नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में भागीदारी करेंगे.

    कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट की आज से शुरुआत

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. इस अभियान का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे. वे सुबह 11:30 बजे अपने शासकीय निवास से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस अभियान के तहत कांग्रेस मेधावी और प्रतिभाशाली युवाओं की तलाश करेगी.

    युवा कांग्रेस करेगी निर्वाचन आयोग का घेराव

    युवा कांग्रेस आज यानी 7 नवंबर को राजधानी रायपुर में निर्वाचन आयोग के दफतर का घेराव करने निकलेगी. देशभर में भाजपा और निर्वाचन आयोग की साठगांठ से वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी आंदोलन के तहत यह घेराव किया जाएगा. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज दोपहर 2:30 बजे राजीव गांधी चौक में एकजुट होंगे. जिसके बाद वह सभी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोग की ओर कूच करेंगे.

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    संत सम्मेलन

    संस्था- दूधाधारी मठ

    स्थान- मठपारा, रायपुर

    समय- सुबह 8 बजे से.

    आकांक्षा सत्यवंशी का स्वागत

    संस्था- छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज और कैपिटल सिटी फेस 1 सड्डू

    स्थान- एयरपोर्ट, राम मंदिर आदि

    समय- सुबह 12 बजे से.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.