Author: satya@anjor
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद कर घर में छोड़ दिया और खुद ट्रेन से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली है। यह पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनोद मिंज निवासी ग्राम भिंजपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH (New A Maker’s Institute of Technology) का भ्रमण किया. यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि…
बिलासपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी. यहां के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. अधिकारी किसान की जमीन की फौत दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था. शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है. फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और…
खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के झूरानदी गांव में दो मासूम भाई-बहन की हत्या से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है. एक तरफ पुलिस ने 12 घंटे में इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों ने छुईखदान अस्पताल से बच्चों के शव घर ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की, तो अस्पताल में एक भी शव वाहन उपलब्ध नहीं था. मजबूरी में परिजनों को दोनों मासूमों के शवों को मालवाहक में रखकर गांव ले जाना…
बीजापुर. प्रदेश के गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इन दिनों बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। वे संभाग के सभी जिलों का दौरे कर नक्सल उन्मूलन विषयों पर पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठकें कर फीडबैक ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर बीजापुर पहुंचे। सोमवार को बीजापुर कलेक्टर सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही डिप्टी सीएम चॉपर से बीजापुर व सुकमा जिले के बॉर्डर व कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पूर्ववर्ती पहुंचे और ग्रामीणों से सीधी बात की इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा…
रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. रमेन डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र लकपाले को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर का कुलपति नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. डेका ने नियुक्ति की है. डॉ. राजेंद्र लकपाले का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते, उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी.
बिलासपुर। शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के नेवारी मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हितेंद्र तिवारी को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक का स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पत्र के अनुसार, प्रभारी प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी को शराब पीकर कर्तव्य पर उपस्थित पाया गया। वायरल वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच से प्राप्त हुआ, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया। शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे. आज सुबह 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात निर्धारित है. गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे. गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में…
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के एक कुएं से दो मासूम भाई-बहन के शव बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया। तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन को जब मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया, तो पूरे गांव में चीख-पुकार सुनाई देने लगी और हर कोई इस दर्दनाक दृश्य को देखकर सन्न रह गया। यह खौफनाक घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी की है। रायपुर। तोमर बंधुओं के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। सीएम साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनुपर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की कार्य-योजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इसके जल्द स्वीकृत होने की संभावना है। उन्होंने ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल खोलने तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य शासन के…
