Author: satya@anjor
एसएससी भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को मंगलवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 23 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किए जाने के तीन साल और तीन महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई है। पिछले 203 दिनों से दक्षिण-पूर्व कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती चटर्जी को जमानत बांड भरने के बाद न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। सीबीआई की ओर से जांचे जा रहे संबंधित मामलों में सोमवार को एक निचली अदालत के समक्ष गवाहों की पूछताछ…
तीन साल बाद एक बार फिर सुरों की महफिल सजेगी, देश-विदेश के कलाकार पेश करेंगे अपनी शानदार प्रस्तुतियां
खैरागढ़। एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन वर्षों बाद एक बार फिर खैरागढ़ महोत्सव लौट रहा है. 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय उत्सव नगर की सांस्कृतिक पहचान को नई चमक देने जा रहा है. 2022 के बाद पहली बार महोत्सव के आयोजन की घोषणा के साथ ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया है. विश्वविद्यालय परिसर और नगर की प्रमुख सड़कों को रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगता दिखेगा. कलाकारों, संगीत प्रेमियों और पर्यटकों की आवक से खैरागढ़ एक बार…
रायपुर। अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के नामचीन उद्योगपतियों ने मुलाकात की. इनमें निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल और कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास शामिल रहे. मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग ₹33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters)…
रायपुर। वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग में मेट्स पैंथर्स को 1-0 से हराकर ब्रह्मविद एफसी की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण एवं भव्य रंगारंग समापन समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। बृजमोहन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे मैच में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बड़े और बेहतर मंच के साथ उचित मार्गदर्शन…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस (Mukesh Chandrakar Murder Case) में आरोपी दिनेश चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुकेश चंद्राकर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के पत्रकार थे। पीड़ित पक्ष की ओर से एडवोकेट प्रीतम सिंह ने जोरदार विरोध किया। मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बता दें कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 की शाम से लापता थे। दो दिन बाद यानी 3 जनवरी 2025 को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी में सेप्टिक टैंक के अंदर से मुकेश का शव मिला…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक मार्मिक खबर सामने आई है, जहां रेंगाखार क्षेत्र के नगवाही गांव का गरीब किसान अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को इलाज के लिए बाइक में लकड़ी की पटिया बांधकर ले जा रहा है। इलाज के लिए अब पैसे नहीं है, फिर भी उम्मीद का दामन छोड़े बिना पति अपनी पत्नी की इलाज के लिए गांव-गांव अस्पताल के चक्कर लगाते हुए भटक रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई दिनों से यह दंपत्ति इलाज की आस में सरकारी मदद और दवाओं के लिए दर-दर भटक रहा है। गरीबी और विवशता की इस कहानी ने इलाके के…
रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का बयान था कि मुझ पर दबाव के चलते पाकिस्तान पर 26/11 को लेकर कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस कार्यकाल में आतंकी घटनाओं पर उनका दृष्टिकोण समझौतावादी होता था, जो वोट बैंक के आधार पर चलता था। पुलवामा की घटना के बाद कुछ ही दिनों में उसका रिएक्शन हमने दिखाया। देश के गृह मंत्री की नीति जीरो टॉलरेंस वाली है। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश…
कोरबा. एसईसीएल के दीपका खदान क्षेत्र में सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई. घटना न्यू सीएचपी, PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुई. मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25) के रूप में हुई है. दीपका थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. (कोरबा में सड़क हादसा) जानकारी के मुताबिक, यह घटना 10 नवंबर की रात है. निलेश पटेल नियोजित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी से काम से घर जा रहे थे. इसी दौरान वह तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गए. बाइक समेत निलेश भारी वाहन के नीचे आ गए. मौके पर ही…
गरियाबंद। पुश्तैनी जमीन का हक मांगने परिवार सहित मुरहा नागेश कड़कती ठंड में जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बीती रात से भूख हड़ताल पर बैठ गया है. इधर मुरहा की जमीन ढूंढने कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदार समेत 10 लोगों की टीम गठित की है, जो गांव में बंदोबस्त सुधार में जुटी है. दरअसल, अमलीपदर तहसील के खरीपथरा गांव निवासी मुरहा नागेश के नाम से खसरा क्रमांक 1/83 में दर्ज 2.680 हेक्टेयर रकबा पर मोती राम एवं अन्य लोगों ने कब्जा करने की कोशिश किया. अगस्त माह में मुरहा इसी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने भूख हड़ताल पर बैठा था. तब…
रायपुर। पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। आरोपी के खिलाफ देवेन्द्रनगर एवं कोतवाली थाने में हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पुलिस आरोपी की फरारी में मदद करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकेगी। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संगठन प्रमुख के साथ अन्य नेताओं के खिलाफ भी जुर्म दर्ज होने की जानकारी देते हुए उनकी गिरफ्तारी…
