Author: satya@anjor
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव, दुर्ग शीत लहर की चपेट में है. उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इन इलाकों में शीतलहर की चेतावनी प्रदेश के जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा में एक…
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम चलने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सारागांव स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 से 17 नवम्बर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवम्बर तक रद्द। 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवम्बर तक रद्द। 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवम्बर तक रद्द। 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी। 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर से ही शुरू होगी।
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति के मापदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच ने याचिका खारिज करने के साथ ही नियुक्ति पर लगी रोक भी हटा दी। दरअसल, अनिल तिवारी और डीके सोनी ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। इसमें राज्य शासन द्वारा सूचना आयुक्त के लिए अनुभव की अनिवार्यता सहित अन्य मापदंडों को चुनौती दी गई थी। एक याचिकाकर्ता ने कहा कि वह पेशे से एक वकील हैं और उन्हें कानून के क्षेत्र…
मुंगेली। फास्ट ट्रैक कोर्ट मुंगेली ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम की अदालत ने रिश्ते के नाना मोहन जोशी (उम्र 62 वर्ष) को अपनी ही मूक-बधिर नातिन के साथ दुष्कर्म का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2000 रुपये अर्थदंड लगाया। इसके अलावा अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए 5 लाख क्षतिपूर्ति की अनुशंसा भी की है। यह मामला थाना फास्टरपुर क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। मामला सत्र प्रकरण क्रमांक 23/2024, दांडिक प्रकरण क्रमांक 1264/2024 “छ.ग. राज्य…
तखतपुर। लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने वाले ही जब व्यासपीठ से अधर्म की बात करने लगे तब क्या होगा. तखतपुर में कथावाचक के सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे आक्रोशित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में व्यास पीठ पर बैठे आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही. यह बात सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते…
रायपुर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की. छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला, कांकेर जिले की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान तथा रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा.प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान…
बालोद. जिले में फिर एक बार नौकशाही का नमूना देखने मिला है, एक नौकरशाह का ठाठ देखने मिला है, साहब सिविल सेवा आचरण नियम को ताक पर रखकर मुर्गा पार्टी की दावत दे रहे हैं, वो भी कार्यालय प्रांगण में, कार्यालयीन समय पर. ये साहेब है, बालोद जिले के मंडी सचिव, संजीव वाहिले. जो प्रमोशन मिलने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों को मुर्गा पार्टी की दावत दे डाली. दरअसल बुधवार को जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित कृषि उपज मंडी के प्रांगण कार्यालय में मंडी के ही कर्मचारियों द्वारा भोजन बनाया जा रहा था, सूत्र बताते हैं कि भोजन में मुर्गा…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर छात्रावास की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत बारदा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में खाना बनाते समय एक छात्र बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने साथियों के लिए भोजन तैयार कर रहा था, तभी खौलता तेल उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से जल गया। घटना के बाद अफसरों ने मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि घायल छात्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है स्थानीय सूत्रों के अनुसार,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, धान खरीदी में महज 2 दिन बचे हैं। सरकार की तरफ से तैयारी बिल्कुल नहीं है। अभी तक टोकन बंट जाना चाहिए था, लेकिन पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। सहकारी समिति के कर्मचारी, ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे धान खरीदी प्रभावित होगी। भूपेश बघेल ने कहा, सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में कम निर्धारित किया है। रकबा भी कम किया जा रहा है। पिछले साल के धान अब तक पड़े हुए हैं। मिलर को जो…
बलरामपुर। धनंजय ज्वेलरी चोरी मामले में गिरफ्तार बादी गैंग के मेंबर उमेश सिंह की मौत पर परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस बीच उमेश सिंह की मौत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जिला अस्पताल से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट में स्पष्ट किया…
