Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे, लोगों ने थाना घेरकर विरोध जताया, FIR दर्ज
    छत्तीसगढ़

    कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे, लोगों ने थाना घेरकर विरोध जताया, FIR दर्ज

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 12, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    तखतपुर। लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने वाले ही जब व्यासपीठ से अधर्म की बात करने लगे तब क्या होगा. तखतपुर में कथावाचक के सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे आक्रोशित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

    तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में व्यास पीठ पर बैठे आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही. यह बात सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए.

    कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.

    सतनामी समाज ने की कड़ी निंदा

    इस मामले में सतनामी समाज के बिहारी टोडर ने बताया कि तखतपुर नगर में कथा वाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा कथा के दौरान सतनामी समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है, जिसकी सतनामी समाज कड़ी निंदा करता है. समाज में आक्रोश है, जिसकी वजह से आज तखतपुर थाना का घेराव कर कथा वाचक के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाते हुए जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है.

    विधिवत जांच के बाद होगी कार्रवाई

    एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सतनामी समाज के लोगो ने तखतपुर थाना क्षेत्र में कथा के दौरान कथा वाचक के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग को लेकर ज्ञापन दिया है. प्राथमिक जांच के बाद धारा 353 (2) के तहत एफआईआर दर कर रहे हैं, जिस पर आगे विधिवत जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ समाज के लोगो को शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.