Author: satya@anjor

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम सक्रिय हो चुकी है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में 20 जगहों पर छापा मारा गया है. बताया जा रहा है कि पटवारी से राजस्व निरिक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के घर जांच एजेंसी की टीमें पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद, समेत प्रमुख शहरों में कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर जारी है, जिन्हें पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ मिला था या जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे…

Read More

रायपुर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री चौहान रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे इस दौरान धमतरी भी जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 9.45 बजे आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे, यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर 10.15 बजे एक समीक्षा बैठक लेंगे. सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जाएंगे. धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे. यह सम्मेलन धमतरी के डॉ. शोभाराम…

Read More

रायपुर. पिछले दस दिन से कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप झेल रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना है. हवा की दिशा में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान चढ़ेगा, जिससे ठंड कम होने की संभावना है. बीते दस दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6 और रायपुर में 13 डिग्री तक नीचे जा चुका है. इसमें सप्ताहभर तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों को मानें, तो राज्य में पहले दौर की ठंड काफी लंबी रही. इसका असर दस दिनों तक रहा और रायपुर समेत उत्तरी इलाकों में रिकार्ड जैसी स्थिति भी बनी.…

Read More

रायपुर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी. (पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज होगी जारी) पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में आज किया जा रहा है. इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ.शोभाराम…

Read More

रायपुर। राजधानी में ISIS से जुड़े 3 संदिग्धों को रायपुर पुलिस और ATS ने हिरासत में लिया है. एटीएस को तीनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद रायपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है. एटीएस के अधिकारी संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं. एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों अरोपी किस घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. वहीं ATS की कार्रवाई पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि एक लंबी जांच के बाद ATS को बड़ी सफलता मिली है. ATS ने ISIS से जुड़े 3 संदिग्धों को पकड़कर न्यायालय…

Read More

रायपुर। राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद भी राज्य के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है। राज्य में औसतन प्रतिदिन दो से ढाई लाख क्विंटल धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर होने लगा है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के बावजूद भी पूरे राज्य में धान खरीदी अप्रभावित है। सभी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी रूकावट…

Read More

सूरजपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर आ रही हैं, जहां जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं अंबिकापुर से लगे सूरजपुर में एक राष्ट्रपति भवन है, दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन सूरजपुर के पंडोनगर में राष्ट्रपति भवन है, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। इस राष्ट्रपति भवन का इतिहास बड़ा ही दिलचस्प है, लेकिन पंडो जनजाति के लोगों को आज तक उनकी जमीन का पट्‌टा नहीं मिल पाया है। पंडो जाति के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उम्मीद जताते हुए मांग की है कि उन्हें उनकी…

Read More

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में एक मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में मजदूर के सिर पर गहरी चोट लगी और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बीएसपी के मेन गेट पर संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही को लेकर मोर्चा खोल दिया है, क्योंकि घटना के आधे घंटे के भीतर ही मजदूर की तड़पकर मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि करीब 15 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान जख्मी हालत में मजदूर सड़क पर तड़प रहा था। ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे,…

Read More

बस्तर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। इनमें SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सुरक्षाबलों के जवानों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीम हाई अलर्ट…

Read More

कोरबा. जिले के पाली विकासखंड के परसदा गांव के सुरेश जगत ने राज्य गठन के बाद पहले आदिवासी आईएएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है. वर्ष 2018 की यूपीएससी परीक्षा में 556वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने पश्चिम बंगाल कैडर हासिल किया और वर्तमान में वे दार्जिलिंग में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर सेवाएँ दे रहे हैं. सुरेश जगत ने अपनी शिक्षा की शुरुआत गांव के प्राथमिक स्कूल से की. वे आगे चलकर 12वीं बोर्ड में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पाँचवें स्थान पर रहे. इसके बाद उन्होंने एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग की और करियर की कई बड़ी संभावनाओं…

Read More