Author: satya@anjor
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर लगभग 1:30 बजे जिला सुकमा के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल…
रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज अपने प्रोजेक्ट महादेव विहार प्रोजेक्ट का लांच 28 नवंबर को करने जा रही है। इस लांच में लोगों को शानदार ऑफर्स और आधुनिक सुविधाओं वाले आवासीय प्लॉट्स को बुक करने का मौका मिलेगा। रियल बायर्स (एंड यूजर) और इनवेस्टर्स दोनों के लिए यह अच्छा अवसर होगा। शहर की प्राइम लोकेशन और बेहतरीन सुविधाओं वाले आवासीय प्रोजेक्ट में सही प्रॉपर्टी में निवेश करने का। महादेव विहार पुराना धमतरी रोड पर सेजबहार में स्थित है एवं भारत सरकार की महत्वकांक्षी भारतमाला परियोजना से नजदीक है। महादेव विहार, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव्ड और रेरा में रजिस्टर्ड है। लांच…
धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री रोड जैन सुपर बाजार के सामने ई-रिक्शा पलटने से पांच स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक टिकरापारा और अंबेडकर चौक से स्कूली बच्चों को रिक्शा से गोकुलपुर गवर्नमेंट स्कूल ले जा रहा था, तभी नशे में धुत चालक की लापरवाही से सड़क पर साइकिल सवार दूसरे स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में ई-रिक्श अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रिक्शा में सवार 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोटे आई है। तत्काल उन्हें धमतरी के जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लाया गया। फिलहाल…
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से फैक्ट्री के अंदर कई लेबरों के फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। इलेक्ट्रिक वाहन में लगी आग दूसरी घटना पचपेड़ी नाका इलाके की…
बिलासपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के एक छात्र के मार्कशीट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2006 की परीक्षा के लिए जारी छात्र रवि कुमार यादव के दो अंक सूची में अलग-अलग परीक्षाफल दर्ज किए गए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित प्राचार्य को तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की रिपोर्ट कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा को भी भेज दी गई है। जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2006 की पूर्व माध्यमिक परीक्षा की जिला स्तरीय अंकसूची में उल्लेख है कि रवि कुमार यादव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की उभरती कबड्डी स्टार संजू देवी ने बांग्लादेश में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित 2nd Women Kabaddi World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. इसी उपलब्धि के बाद आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में खुशी और गर्व व्यक्त किया. संजू देवी आज छत्तीसगढ़ की नई पहचान हैं: डीसीएम साव डीसीएम अरुण साव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेटियों की कामयाबी पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि संजू का खेल प्रदर्शन हजारों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. साव ने…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को लेकर कथित रिश्वतखोरी के मामले में आज देशभर में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के साथ संस्थान के डायरेक्टर अतुल तिवारी के ठिकाने भी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है. इनमें रावतपुर सरकार मेडिकल कॉलेज के साथ सात मेडिकल कॉलेजों के परिसरों और एफआईआर में नामजद निजी व्यक्तियों के ठिकानें भी शामिल हैं. ईडी की यह कार्रवाई…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. दोनों नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली 60वीं अखिल भारतीय डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पालक, पत्तागोभी और फूलगोभी के साथ मेथी-सरसों और बथुआ भाजी का स्वाद चखेंगे. अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहरेंगे, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे. दोनों बंगले वीवीआईपी मानकों के अनुरूप तैयार कर लिए गए हैं. दोनों के…
मुंगेली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिला ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है ही, इधर अब कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को मनियारी सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनकी कार्ययोजना, रणनीति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की…
मुंगेली। जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में…
