Author: satya@anjor
रायपुर/बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में मासूम छात्र के साथ शिक्षक की बेरहमी से मारपीट मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर–रामानुजगंज ने यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है। घटना शुक्रवार की है, जब भोजन अवकाश के बाद शिक्षक उदय कुमार यादव प्रधानपाठक कक्षा में पहुंचे और छात्र भागीरथी यादव को गिनती सुनाने को कहा। गिनती में गलती होते ही शिक्षक इतने आक्रोशित हुए कि मासूम बच्चे के चेहरे…
सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने रायगढ़ में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र | सौ से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा 5-5 हजार का स्वेच्छानुदान। रायपुर, 24 नवंबर 2025। युवाओं को करियर निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने उद्देश्य से रायगढ़ के रामलीला मैदान में सोमवार को भव्य करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें सुपर 30 के संस्थापक एवं प्रख्यात गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। हजारों छात्रों की उपस्थिति में आयोजित…
राजनांदगांव। डिजिटल अरेस्ट व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक बुजुर्ग महिला व एक युवा व्यपारी से ठगी को अंजाम दिया गया. करीबन दो करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े मामलों में सायबर सेल राजनांदगांव और थाना कोतवाली ने हरियाणा और मध्य प्रदेश से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डिजिटल अरेस्ट के मामले में साइबर अपराधियों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी व जज बनकर बुजुर्ग महिला को मनी लॉन्ड्रिग के केस में संलिप्त होने का भय दिखाकर वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने एवं केस से बचाने का झांसा देकर कुल 79,69,047 रुपए रुपए की ठगी की गई.…
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है. भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला. घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे. (सूरजपुर में हाथी का हमला, पति-पत्नी की मौत) जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर…
रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिसंबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा डे-नाइट वन डे मैच खेला जाएगा. यहां मैच देखने आने वाले लगभग 50 हजार दर्शकों के मोबाइल पर बेहतर नेटवर्क देने के लिए BSNL के साथ ही रिलायंस JIO ने अस्थायी टॉवर पर अपना काम शुरू कर दिया है. स्टेडियम के मीडिया बॉक्स, वीआईपी और पैवेलियन के साथ ड्रेसिंग रुम में बीएसएनएल ने तगड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा है, इसके चलते यहां वाईफाई कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी. इसके अलावा बीएसएनएल स्टेडियम के आसपास 500 मीटर के दायरे…
विद्युत विभाग के आम उपभोक्तओं के पास लंबा-चौड़ा बकाया हो जाने के कारण इन दिनों अभियान चलाकर वसूली की जा रही है. ऐसे में देखा जाए तो 27 हजार 899 उपभोक्ताओं पर विभाग का 60 करोड़ 57 लाख रुपए बकाया है. अब इस बकाया राशि को वसूलने के लिए बिजली विभाग इन दिनों अभियान चलाकर कहीं कनेक्शन काट रहा है तो कहीं एफआईआर दर्ज कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है. जब से विद्युत विभाग में हाफ बिजली बिल योजना बंद हुआ है, तब से बकायादारों की संया में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसको लेकर इन दिनों बिजली…
जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों को जिला जेल ले जाकर उनके परिजनों से मिलने की व्यवस्था की गई. वर्षों बाद परिवारों से मिलने पर उनके चेहरे पर भावनाएं साफ दिखीं. प्रशासन का मानना है कि पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक सहयोग पुनर्वास की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इस दौरान प्रशासन ने पूरी सतर्कता रखी, जबकि कई आत्मसमर्पित सदस्य अपने परिवारों के लिए फल, बिस्किट और अन्य सामान भी लेकर पहुंचे. माकड़ी ब्लॉक: किसानों की मेहनत बनी राख कोण्डागांव. माकड़ी ब्लॉक के ग्राम इंगरा में देर रात अचानक लगी आग ने तीन किसानों की महीनों की मेहनत…
रायपुर. 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक जारी है. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं. आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन का समीक्षा किया जाएगा. इसके अलावा महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी. जन-आंदोलनों के प्रबंधन और एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर विचार, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे. कोरबा जिले में चारपारा के नया कोहडिया के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह शाम लगभग 5 बजे तक रायपुर लौटेंगे. DG- IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. विकसित भारत सुरक्षित भारत पर रणनीति…
कोरबा। सरेआम कपड़े उतारकर मुख्य मार्ग पर महिला के हंगामा मचाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका सच सामने आ गया है। महिला ने कहा, सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसने यह कदम उठाया था। वहीं ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही सलामत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा किया, जिसे महिला को वापस लौटाया गया। बता दें कि गुरुवार को कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतारकर सड़क पर पैदल चल रही थी।…
