Author: satya@anjor
बिलासपुर. VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीएससी छात्रा नेहा साहुकार (19 वर्षिय) की मौत हो गई. नेहा के पिता ने कॉलेज प्रबंधन को एक ईमेल भेजा है. इसमें मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलघन किया गया है, जिसमें Septic Shock, Abdominal Sepsis, Acute Fulminant Pulmonary Tuberculosis, ARDS और आंत में ट्यूबरक्युलर परफोरेशन के कारण की पुष्टि की गई है. यह यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरवाही और खराब हॉस्टल व्यवस्था की ओर संकेत करता है. साथ ही इमेल के जरिए उन्होंने अपने बेटी की पूरी फीस को वापस देने की मांग की है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर बड़ा आरोप भी लगाया है. (VIT छात्रा नेहा की मौत का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है. इस महाभियान को पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है, जो बेहद करीब नजर आ रहा है. डिजिटाइजेशन का कार्य भी धड़ल्ले से चल रहा है. इसी बीच आज PCC चीफ ने प्रेसवार्ता के दौरान SIR की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग भी कर दी है. बता दें, छत्तीसगढ़ में SIR 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन अब अंतिम तारीख को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में पीसीसी चीफ बैज ने कहा- “प्रदेश में BLO…
जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 21 नवंबर को परिवार सहित खरसिया एक पारिवारिक…
सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर के प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र को होमवर्क नहीं करने पर पेड़ से लटकाने और मसिरा हाईस्कूल के छात्रों के पांच मिनट देर में आने से बेग फेंकने के मामले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हल्ला बोला। जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के जबरन अंदर घुसने के दौरान कलेक्टर के मेन गेट को तोड़ डाला। वहीं गेट के सामने बैठ कर डीईओ के खिलाफ नारेबाजी कर जिला शिक्षा अधिकारी को बाहर बुलाने की मांग कर रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र कभी नक्सल हिंसा, डर, अविश्वास और विकास से दूर रहने के लिए जाना जाता था. घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और सीमित संपर्क व्यवस्था के कारण यहाँ शासन-प्रशासन की मौजूदगी भी कमजोर थी. स्कूल बंद रहते थे, सड़कें अधूरी थीं, स्वास्थ्य केंद्र वीरान थे, और आमजन का जीवन भय के साए में गुजरता था. लेकिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में उसी बस्तर ने करवट ली है. नक्सलमुक्त ग्रामों की नई तस्वीर पूरे देश के सामने एक प्रेरक कहानी बनकर उभर रही है. सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव बस्तर संभाग की पहली…
राजनांदगांव। नवा रायपुर में आज से शुरू हुए डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस के बीच एक महत्वपूर्ण घटना घटित हुई है. सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन ओर से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के नाम पत्र जारी कर एक जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की घोषणा की है, लेकिन इसके पहले न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्रियों से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने की मांग की है. सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के प्रवक्ता अनंत ने छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम से पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नए वर्ष की…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. दोपहर लगभग 12:30 बजे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे. दोपहर लगभग 3 बजे छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे. नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन लंबे समय बाद शुक्रवार सुबह को रायपुर पहुंच रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा से चुनाव जीतने और फिर से मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आगमन हो…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज से तीन दिनों तक हाईअलर्ट पर रहेगी. शनिवार से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में 60वां DGP – IG सम्मेलन होने वाला है. इस सम्मेलन का आज पहला दिन है. सुबह एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन रायपुर पहुंचे हैं. बीती रात गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. वहीं आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रायपुर पहुचेंगे. (60वें DGP-IG कॉन्फ्रेंस की आज होगी शुरूआत) सम्मेलन में सुरक्षित भारत निर्माण का तैयार होगा रोडमैप विकसित भारत: सुरक्षा आयाम थीम पर सम्मेलन आयोजित होगा. केंद्रीय HM अमित…
रायपुर. राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. यही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई है. हालांकि इसके बाद आगामी 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. बदली-बारिश जैसी कोई स्थिति प्रदेश में नहीं है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही रहा. आने वाले 24 घंटों दौरान भी मौसम शुष्क ही रहेगा. (छत्तीसगढ़ में शीत लहर और ठंडी) नवंबर की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें शामिल होने गुरुवार रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयालदास बघेल, श्यामबिहारी जायसवाल, गजेन्द्र यादव ने अमित शाह का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा, आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कल रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ में देश का बहुत बड़ा कॉन्फ्रेंस हो रहा…
