Author: satya@anjor

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बचेली प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस हादसे से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा डिपॉजिट नंबर-05 में तब हुआ, जब कर्मचारी शिव कुमार ड्यूटी पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परिजन और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी…

Read More

कवर्धा। रायपुर–जबलपुर NH-30 पर उस समय बड़ा हादसा होते–होते टल गया, जब सीमेंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ड्राइवर संघ के कार्यालय में जा घुसा. हादसे के वक्त कार्यालय के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. वहीं केबिन के अंदर फंसे ट्रक चालक को घंटों के प्रयास के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ अन्य लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया. जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के छिरहा गांव के पास घटित हुई, जिसमें मध्यप्रदेश से रायपुर सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके वाहन…

Read More

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. अब उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद बर्खास्त करने की बात कही जा रही है. इसके लिए डीईओ ने जिले के छह शराबी सहायक शिक्षकों की सूची जेडी के माध्यम से शासन को भेजी है. जो पहले से निलंबित है. शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में शिक्षकों के शराब के नशे में पहुंचने की घटना में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इसको लेकर शासन द्वारा लगातार ऐसे शिक्षकों को चेतावनी दी जा रही है. इसके बाद भी शराबखोरी में कमी नहीं आ…

Read More

विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्मार्ट हो गया है. पहले बकायादारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के लिए घर-घर घूमना पड़ता था. बिलासपुर के ओएण्डएम सर्किल के तीनों डिवीजन के 796 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन सीधे जीपीएस से ऑफिस से काट दिए गए. इससे बकायादारों में हड़कंप मच गया. 260 बकायादारों ने ऑफिस पहुंचकर बकाया बिल का भुगतान किया. तब उनके कनेक्शन जोड़े गए. सोमवार को सुबह 10 बजे एक स्थान ओएण्डएम सर्किल के तीनों डिवीजन के 796 बकायादारों के घर और दुकानों की बिजली सीधे जीपीएस के माध्यम से रायपुर स्थित स्मार्ट मीटर के सरवर रूम…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और चल रही परियोजनाओं के शीघ्र पूर्ण करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य में स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। रेल मंत्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए बिंदुओं का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत…

Read More

गरियाबंद। कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्रियों से नजदीकियों का दावा कर अपना रुतबा दिखाने वाले गरियाबंद ब्लॉक के तात्कालिक कांग्रेस अध्यक्ष हाफ़िज़ खान को पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तीन युवकों से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कुल 7 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा है। तीन लोगों से वसूले लाखों रुपये कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यदु ने बताया कि 28 सितंबर 2024 को पीड़ित महावीर यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सांकरा, ने शिकायत दर्ज कराई थी। महावीर ने आरोप लगाया कि हाफ़िज़ खान ने उसे…

Read More

दुर्ग। सरकार की भुइयां एप में छेड़छाड़ कर 765 एकड़ भूमि पर फर्जी तरीके से लोन लेने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुदा, अछोटी चेटुआ कुम्हारी थाना क्षेत्र के पाहन्दा और अमलेश्वर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव की सरकारी व निजी भूमि में भुइयां एप में छेड़छाड़ किया था। दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिग सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाहन्दा के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर भुइयां एप में फर्जी बटांकन और फर्जी खसरा नम्बर बनाकर पोर्टल…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। यह विचित्र जन्म होते ही आसपास के लोगों में कौतूहल बढ़ गया और बड़ी संख्या में बस्तीवासी इसे देखने के लिए पहुंच गए। यह मामला कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर, आईबीपी बस्ती का है, जहां निवासी भगवान दास के घर गाय ने दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया। जैसे ही दो सिर वाले बछड़े के पैदा होने की खबर फैली, लोगों का तांता लग गया। वहीं कई लोग इसे चमत्कार मान कर हाथ जोड़ आशीर्वाद लेने लगे। हालांकि…

Read More

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत जिला नारायणपुर में बड़ी सफलता मिली, जहां कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवादी कैडरों के कई स्तरों के सदस्यों ने किया सरेंडर आज पुनर्वास हुए 28 माओवादी कैडरों में निम्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं, जो इस प्रकार है – ▪ Maad Division DVCM Member ▪ PLGA कंपनी नंबर 06 के…

Read More

रायपुर। सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न विभाग में तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से जारी आदेश से 16 अधिकारी प्रभावित हुए हैं.

Read More