Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»SIR में मुंगेली जिला प्रदेश में शीर्ष पर… शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को कलेक्टर ने सम्मानित किया
    छत्तीसगढ़

    SIR में मुंगेली जिला प्रदेश में शीर्ष पर… शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को कलेक्टर ने सम्मानित किया

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुंगेली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिला ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है ही, इधर अब कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को मनियारी सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनकी कार्ययोजना, रणनीति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है और डिजिटाइजेशन से मतदाता सूची की विश्वसनीयता और सुदृढ़ होती है। उन्होंने टीमों की मेहनत को जिले की उपलब्धि का आधार बताया।

    समारोह में बीएलओ ने अपने क्षेत्रीय अनुभव साझा किए। राजपुर की बीएलओ लक्ष्मी चौबे ने बताया कि टीमवर्क और पंचायत सचिव सहित स्थानीय स्टाफ के सहयोग से लक्ष्य आसानी से पूरा हुआ। वहीं नवागांव जैत के बीएलओ ने कहा कि अलग-अलग वार्डों में नियमित कैंप लगाए गए और फोटो संबंधी त्रुटियों को मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन संभव हो सका।

    नगरीय निकाय की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र अग्रणी

    इधर पूरे जिले में चल रहे SIR अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कलेक्टर कुन्दन कुमार स्वयं कर रहे हैं। नियमित समीक्षा बैठक, फील्ड निरीक्षण और राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष और पारदर्शी अद्यतन ही लोकतंत्र की मजबूती की गारंटी है।

    इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र की टीमों द्वारा नगरीय निकायों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले के सभी नगरीय निकायों में से जरहागांव नगर पंचायत सबसे टॉप पर है।जहाँ लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य पूरा किया जा रहा ।

    असमंजस में कुछ शहरी मतदाता

    कलेक्टर ने कहा कि कुछ शहरी मतदाता इस असमंजस में रहते हैं कि नाम गांव में जुड़वाएं या शहर में, जिसके कारण नगरीय क्षेत्र ग्रामीण की तुलना में पीछे चल रहे है। उन्होंने अपील की है कि“असमंजस में रहने की कोई जरूरत नहीं, जहां स्थायी निवास है वहीं नाम जुड़वाएं। इस प्रकिया का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे मत,और कोई भी अपात्र मतदाता जुड़े मत,वही उन्होंने अपील किया कि यदि कोई मतदाता असमंजस में है कि शहर या गांव तो क्लियर यह है कि दोनों में से कोई एक जगह ही नाम रहेगा।इसीलिए बीएलओ को सही जानकारी दें ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बने।”कलेक्टर ने सभी बीएलओ, अभिहित अधिकारी तथा फील्ड टीमों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही मुंगेली जिला प्रदेश के शीर्ष स्थान पर पहुंचा है।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.