Author: satya@anjor
मोहला मानपुर डिपो मोहला वनमण्डल मोहला के द्वारा आज लाख पालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य लाख पालन के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना और उन्हें इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती मीतू गुप्ता, श्री सूर्य कुमार ध्रुव, और श्रीमती गरिमा कश्यप ने किया। कार्यशाला में बिहान लाख का ट्रिटमेंट और कुसुम पेड़ में लाख लगाना जैसे महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल कार्य दिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि लाख पालन न केवल एक लाभकारी व्यवसाय हो सकता है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसागांव के चनियागांव एनीकट निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृत किए गए है। जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव के जोबा एनीकट का निर्माण कार्य के 2 करोड़ 39 लाख 10 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 100 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रकृति के नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमारा खान-पान और जीवन शैली प्रकृति के अनुरूप होने से हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। राज्यपाल रमेन डेका कल रायुपर के एक निजी होटल में आयेाजित छत्तीसगढ़ ओबिसिटीज़, डायबिटिज एंड इंडोक्राइन (मोटापा, मधुमेह, अंतःस्रावी) सोसाइटी (कोड) के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज डायबिटीज़, मोटापा और हार्माेन संबंधी बीमारियां न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर रही…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री आदर्श वर्मा, श्री हेमंत पटेल एवं अन्य सदस्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कार्यालयीन काम में व्यस्त रहेंगे. दोपहर लगभग 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. जहां वे कार्यालयीन कार्यों में 1 बजे से 5 बजे तक व्यस्त रहेंगे. शाम 05:00 बजे मंत्रालय से निवास लौटेंगे. शाम लगभग 07:20 पर रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे. ओडिशा के झारसुगुड़ा के शकुंतला पैलेस में करीब आधे घंटे रुकेंगे. 09:55 को झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए होंगे रवाना. भाजयुमो का निकलेगा आज तिरंगा मार्च भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के…
दुर्ग. दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी कर्मचारी से 48 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठगों को दुर्ग पुलिस ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से गिरफ्तार किया है. दोनों शातिर ठगों ने भिलाइ के एक व्यक्ति स 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी. जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2025 को बीएसपी के अधिकारी ने भिलाई नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने पर ठगों ने 48 लाख 67 हजार 500 रुपये की ठगी का…
बीरगांव।नगर निगम बीरगांव द्वारा आज शहरभर में एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। आवारा एवं पालतू कुत्तों में संक्रमण की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन ने यह जनहितकारी कदम उठाया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को रैबीज़ जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्डों में पहुँचकर कुत्तों को एंटी रैबीज़ टीका लगाया और पालतू पशुपालकों को नियमित टीकाकरण के महत्व, रैबीज़ संक्रमण के लक्षण और रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही, किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील भी की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे…
रायपुर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीरंदाजी दल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 30 तीरंदाज, कोच और मैनेजर शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर राज्य का मान बढ़ाया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने हासिल की बड़ी उपलब्धियांचांदनी साहू ने इंडियन वर्ग में 30 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। तोरण यादव ने इंडियन वर्ग में 20 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।महिला टीम ने इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी ताकत दिखाई।टीम इवेंट…
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में हुए करंट हादसे में झुलसे कर्मचारी श्याम चौहान (उम्र 25 साल) की मौत हो गई है। 24 नवंबर को घटना के बाद श्याम को गंभीर अवस्था में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए भिलाई के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया था। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में झुलसा दूसरा युवक स्वस्थ है। रेलवे यार्ड में पेंटिंग के दौरान हादसा जानकारी के अनुसार, घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के यार्ड में स्थित दुर्घटना राहत वैन के पास हुई थी। वैन की…
बेमेतरा। रबी सीजन की शुरुआत में ही खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। वहीं आज खाती सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और कमी के आरोप लगाते हुए किसानों ने जोरदार हंगामा करते हुए बेमेतरा-थान खम्हरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। किसानों का कहना है कि रबी सीजन के लिए समिति में आज यूरिया और डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों को बुलाया गया था। इसके लिए पहले ही किसानों से…
