Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»सीएम साय आज छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपाइयों ने काले धन को ज़मीनों में लगाकर उनकी वैल्यू बढ़ाई और इसी कारण गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की गई। वहीं, नितिन नबीन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन भी होगा
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय आज छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपाइयों ने काले धन को ज़मीनों में लगाकर उनकी वैल्यू बढ़ाई और इसी कारण गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की गई। वहीं, नितिन नबीन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन भी होगा

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 28, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. दोपहर लगभग 12:30 बजे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे. दोपहर लगभग 3 बजे छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे.

    नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन लंबे समय बाद शुक्रवार सुबह को रायपुर पहुंच रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा से चुनाव जीतने और फिर से मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आगमन हो रहा है.

    ऐसे में विमानतल पर प्रदेश संगठन ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के साथ प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ ही प्रदेश के कुछ मंत्री भी विमानतल पहुंचेंगे. नितिन नवीन भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं. बिहार चुनाव में वे बांकीपुर विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े. उनके चुनाव में प्रदेश के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी. जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव उनके नामांकन में गए थे, वहीं इसके बाद उनके प्रचार में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित कई नेता शामिल हुए. अब विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद पहली बार उनका आगमन हो रहा है.

    वैवाहिक कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

    नितिन नबीन शुक्रवार की सुबह को आठ बजे रायपुर पहुंचेंगे. विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत होगा. इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. यहां पर वे प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और संगठन की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे. अब तक किसी भी अधिकृत बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है. उनके आने के बाद बैठकों का कार्यक्रमों तय हो सकता है. इसी के साथ वे क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर जाएंगे. इसके अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी की बेटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवतरन शर्मा के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे.

    भाजपाइयों ने काले धन को जमीनों में लगाकर वैल्यू बढ़ाने गाइड लाइन की दर बढ़ाई : कांग्रेस

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा सरकार के मंत्रियों औप सरकार में बैठे सत्ताधीशों ने पिछले दो सालों की भ्रष्टाचार की काली कमाई के पैसे को जमीनों की खरीदी में लगा दिया. काले धन की कमाई की सरकारी वैल्यू बढ़ाने गाइड लाइन की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी, ताकि काली कमाई के कच्चे के पैसे से खरीदी गई जमीन की गाइड लाइन दर बढ़ने के बाद महंगी कीमत में बिक्री हो. उस पर प्रॉपर्टी गेन टैक्स पटा कर भ्रष्टाचार के पैसे को नम्बर एक करवा लिया जाय. जमीन की गाइड लाइन की दर बढ़ाने के पीछे अपनी काली कमाई को सफेद करने का खेल हुआ है. उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे किस नेता ने दामाखेड़ा के आगे  बेमेतरा जिले 300 एकड़ जमीन लिया है. किसने नवा रायपुर के आगे एक गांव में 275 एकड़ जमीन खरीदा है यह प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है. पूरी खरीदी की जांच हो जाय तो जमीनों के गाइड लाइन दर बढ़ने की हकीकत सामने आ जाएगी. पहली बार जमीनों की गाइड लाइन की दर को बिना मार्केट वैल्यू से मिलान किए बेतहाशा बढ़ाया गया है. सरकार में बैठे अधिकारी भी सरकार के इस निर्णय को गलत बता रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री शुरू कर तथा गाईडलाईन की दर में 30 प्रतिशत छूट कर प्रदेश में रियल स्टेट सेक्टर में प्राण फूंका था, यही कारण था कि कोरोना के समय भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत थी. वर्तमान सरकार के निर्णय से बेरोजगारी बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था तबाह होगी, रियल एस्टेट में गिरावट आयेगी.

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शिविर आज

    रायपुर. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज ग्राम पंचायत भवन कुकरा में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में बिजली विभाग की टीम ग्रामीणों को सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया, पंजीयन, दस्तावेजों, तथा अनुदान राशि के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देगी. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के माध्यम से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा. नारा डीसी के उपअभियंता जितेंद्र कुमार मरई ने बताया कि यह अनुदान राशि सीधे उपभोक्ताओं के सोलर सिस्टम स्थापना के व्यय में समायोजित की जाएगी, जिससे लाभाथियों को काफी राहत मिलेगी. ग्रामीण अपने बिजली बिल की प्रति आधार कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएँ, ताकि प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो सके.

    दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप आज

    बस्तर – बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का आज सुनहरा मौका है. निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर मिलने जा रहा है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शुक्रवार 28 नवंबर को आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है, जहाँ निजी कंपनियों के नियोजक मौके पर ही सीधे साक्षात्कार के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे. इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 08 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के अवसर शामिल हैं. इसमें सिविल इंजीनियर के 05 पद हैं, जिनके लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी युवा आवेदन कर सकते हैं.

    इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी कार्य क्षमता के आधार पर 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त टीम लीडर के 03 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) युवा पात्र होंगे और उन्हें 17 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा. इन दोनों ही पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. भर्ती प्रक्रिया में फ्रेशर्स के साथ-साथ 3 वर्ष तक के अनुभवी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, हालांकि अनुभवी उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

    धमतरी – धमतरी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा 28 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा बीता सखी, इंश्योरेंस एडवाईजर, फायर मैन, सिक्यूरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टॉफ, ड्राइवर, वॉर्ड बॉय आदि कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी हो, वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं. आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का नवीन पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है.

    ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ शिविर

    छत्तीसगढ़ राज्य में वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ’आप की पूँजी, आपका अधिकार’ जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन शुक्रवार को पीजी कॉलेज कैंपस डोम में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा.इस शिविर का आयोजन सभी बैंक, बीमा, पेंशन, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड और अवैतनिक निधि का योगदान रहेगा. इन शिविरों में नागरिकों को अनक्लेम्ड जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर एवं म्यूचुअल फंड और पेंशन राशि प्राप्त करने हेतु डिजिटल हेल्पडेस्क और सहायता काउंटर उपलब्ध कराए जाएंगे. आवश्यकतानुसार लाभार्थी दावेदार के केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने और दस्तावेज सत्यापन में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Latest Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.