Author: satya@anjor
“अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया, अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी” – विधायक अनुज शर्मा कूंरा/खरोरा।पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 115 अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कूंरा एवं खरोरा के अटल परिसर भी शामिल रहे। इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ-साथ ग्राम रैता में रक्तदान शिविर तथा धनेली में युवाओं एवं…
अयोग्य अधिकारियों के नाम सूची से हटाने की मांग – अज़ीम खान रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने राज्य में रिक्त दो IAS पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन की वर्तमान प्रक्रिया में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और पसंदीदा अधिकारियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अज़ीम खान ने बताया कि UPSC की अधिसूचना एवं 08 मई 2013 के राज्य गजट में स्पष्ट प्रावधान है कि सीधी…
महिलाओं को अश्लील कॉल-मैसेज से प्रताड़ित करने वाला कुख्यात आरोपी गोपाल गोयल गिरफ्तार, सिविल लाइंस पुलिस की सख्त कार्रवाई रायपुर। राजधानी रायपुर में महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाकर उनके मोबाइल नंबर हासिल करना और फिर अश्लील कॉल व आपत्तिजनक संदेशों के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला कुख्यात मनचला गोपाल गोयल आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की रेकी करता…
छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा बने विख्यात निशानेबाज, टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए किया क्वालीफाई भोपाल/रायपुर छत्तीसगढ़ के उभरते हुए प्रतिभाशाली निशानेबाज अयान ख्वाजा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अयान ख्वाजा ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सफलता हासिल कर “विख्यात निशानेबाज” की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है,…
प्रगतिशील छग सतनामी समाज बिलासपुर का शपथग्रहण 24 दिसंबर को, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
बिलासपुर | प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई बिलासपुर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 24 दिसंबर को सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल जी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय रामविचार नेताम जी (मंत्री – आदिमजाति कल्याण एवं कृषि विकास) तथा एल.एल. कोशले जी (प्रदेश…
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विधानसभा स्तरीय बैठक में विधायक अनुज शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन धरसींवा | 21 दिसंबर 2025 (रविवार) धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारागांव में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र प्रभारियों, बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य और उसकी महत्ता की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने…
धरसीवां/रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत धरसीवां क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढिलेंद्र सेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील की कि एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सेन ने कहा कि पोलियो जैसी घातक बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं समाज के हर वर्ग को सहयोग करना…
बिरगांव। बिरगांव क्षेत्र के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि एनकेडी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) – Entry Level की मान्यता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल, बल्कि पूरे बिरगांव क्षेत्र के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। एनकेडी हॉस्पिटल बिरगांव का पहला अस्पताल बन गया है जिसे NABH (एंट्री लेवल) की मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, आपातकालीन…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने मनरेगा कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा कानून को कमजोर कर देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के हितों पर सीधा हमला किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना ने ग्रामीण भारत को रोजगार, सम्मान और सुरक्षा दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार इसे योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह तय दिल्ली में बैठकर किया जा रहा है कि किसे,…
रायपुर की धृति गुप्ता बनीं अमेरिकन आर्मी में लेफ्टिनेंट, प्रदेश को मिला वैश्विक गौरव रायपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। राजधानी रायपुर की होनहार बेटी धृति गुप्ता ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा प्रदेश गर्व कर रहा है। धृति गुप्ता का चयन अमेरिकन सेना (United States Army) में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। धृति गुप्ता छत्तीसगढ़ की पहली छत्तीसगढ़िया बेटी हैं, जिन्हें USA Army में सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की क्षमता, साहस और…
