Author: satya@anjor

रायपुर।भारत में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक एवं आह्वान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 18 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल विवेक कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल, विजय शॉप गली, फाफाडी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर, रायपुर निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तरह अहिंसात्मक, शांतिपूर्ण और बिना किसी व्यक्तिगत प्रचार के संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में न…

Read More

बीरगांव।नगर पालिक निगम बीरगांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत स्व सहायता समूहों एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा एक दिवसीय विक्रय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक भवन परिसर में बीरगांव में स्व सहायता समूहों व स्वच्छता दीदियों का विक्रय शिविर सफल, 12,500 रुपये से अधिक की बिक्री हुआ, जिसमें कुल 20 स्व सहायता समूहों ने सहभागिता की। विक्रय शिविर का मुख्य उद्देश्य स् समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। शिविर में…

Read More

धरसीवां | राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर धरसीवां में भव्य एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष धरसीवां श्रीमती शकुंतला ढिलेंद्र सेन रहीं। विशेष रूप से पूजा अश्वनी वर्मा, सभापति स्वच्छता एवं पेयजल, तथा साहिल खान, सरपंच धरसीवां कार्यक्रम में शामिल रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अतिथिगण, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्कूल के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद…

Read More

सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने विद्यार्थियों को किया जागरूक रायपुर।भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान एवं खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस रायपुर द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री…

Read More

बीरगांव।नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा शहरवासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक और सुनियोजित फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वर्शा के निर्देशन में शहर के सभी 40 वार्डों में वार्ड-वार मासिक फॉगिंग शेड्यूल लागू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक माह नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। इस अभियान की खास बात यह है कि फॉगिंग केवल रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार क्षेत्रों, दुकानों एवं सभी व्यावसायिक (कमर्शियल) परिसरों में भी प्रभावी रूप से की जा रही है। इसका उद्देश्य डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छर…

Read More

गौ सेवा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को दिया सेवा और संवेदना का संदेश बीरगांव।बीरगांव नगर निगम के प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा (शहीद भगतसिंह वार्ड क्रमांक 24) ने अपने जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के संदेश के साथ मनाकर एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की। दिनांक 9 जनवरी 2026 को 27 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने माँ बंजारी उज्ज्वल गौ रक्षण केंद्र में फल एवं सब्जियों से कामधेनु गौ माता एवं दूध पीते बछड़े का भव्य चित्र बनवाया और सैकड़ों गौ माताओं को आहार कराया। इस अवसर पर युवा पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा…

Read More

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से अंतर्राज्यीय समन्वय की मिसाल सक्ती/रायपुर केरल में कार्य के दौरान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक श्रमिक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना ने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया। इस अत्यंत संवेदनशील मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस मानवीय संवेदना, तत्परता और राजनीतिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निर्णायक पहल से प्रशासनिक तंत्र तुरंत सक्रिय हुआ। प्रभारी मंत्री द्वारा लगातार हस्तक्षेप, स्पष्ट निर्देश और सतत…

Read More

धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरी (खुडमुड़ी) स्थित श्रद्धेय जगन्नाथ बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए…

Read More

बीरगांव।नगर पालिक निगम बीरगांव में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण एवं CSL-2025 (छत्तीसगढ़ स्वच्छ लीग) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में निगम आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगम क्षेत्र के सभी सफाई सुपरवाइजर, SLRM इंचार्ज एवं स्वच्छता दीदियाँ शामिल हुईं। बैठक में आयुक्त महोदय ने सोर्स सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण, ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन (SLRM) के सुचारु संचालन और फील्ड स्तर पर कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक कर्मचारी…

Read More

महापौर मीनल चौबे ने किया स्थल निरीक्षण, 24 घंटे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम रायपुर।नगर पालिक निगम रायपुर के महर्षि वाल्मीकि वार्ड अंतर्गत सेल्स टैक्स कॉलोनी में नलों से गंदा पानी मिलने की शिकायत मिलते ही महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। महापौर ने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर हर हाल में कॉलोनी के सभी घरों में नलों से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में लिया जाए। महापौर ने नगर निगम जल कार्य विभाग, जोन-3 एवं…

Read More