Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»नगर पंचायत कूंरा व खरोरा के अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण, विधायक अनुज शर्मा रहे उपस्थित
    छत्तीसगढ़

    नगर पंचायत कूंरा व खरोरा के अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण, विधायक अनुज शर्मा रहे उपस्थित

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    “अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया, अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी” – विधायक अनुज शर्मा

    कूंरा/खरोरा।पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 115 अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कूंरा एवं खरोरा के अटल परिसर भी शामिल रहे।

    इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ-साथ ग्राम रैता में रक्तदान शिविर तथा धनेली में युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु केयर स्किल फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

    विधायक अनुज शर्मा ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अटल जी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा – अनुज शर्मा

    इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि

    “आज का दिन हम सभी के लिए गौरव और भावनाओं से भरा हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार थे। उनका व्यक्तित्व इतना विराट था कि उन्होंने सत्ता और विपक्ष—दोनों के दिलों में समान सम्मान अर्जित किया।”

    उन्होंने कहा कि अटल जी का स्पष्ट मानना था कि सरकार सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम होती है। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से उन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया।

    छत्तीसगढ़ को पहचान देने वाले अटल जी

    विधायक शर्मा ने कहा कि

    “अटल जी ने न केवल भारत के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को स्थान दिया, बल्कि इस माटी के स्वाभिमान को नई पहचान दी। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन उनका दूरदर्शी निर्णय था।”

    उन्होंने अटल जी के शब्दों को स्मरण करते हुए कहा—

    ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’

    इसी विश्वास ने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी।

    “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” – साझा संकल्प

    विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि

    “अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया और अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ केवल नारा नहीं, बल्कि हमारा साझा संकल्प है। जब छत्तीसगढ़ विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा।”

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे और सुशासन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी जंग! तेहरान के पलटवार से बढ़ा तनाव, अब कितना आगे जाएगा संघर्ष?

    September 3, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.