Author: satya@anjor
शहर सीरत-उन-नबी कमेटी की पहल, वरिष्ठ नागरिकों को मिली कानूनी व सामाजिक जानकारी रायपुर। शहर सीरत-उन-नबी कमेटी द्वारा संचालित सामाजिक काउंसलिंग सेंटर के तत्वावधान में बुज़ुर्गों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शनिवार को नूर-ए-सुब्ह हॉल, शास्त्री बाज़ार में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना था जो पारिवारिक उपेक्षा, मानसिक प्रताड़ना अथवा अपने वैधानिक अधिकारों के हनन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बुज़ुर्गों को उनके कानूनी अधिकार, आत्मसम्मान, सुरक्षा तथा सामाजिक काउंसलिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में Senior…
मुस्लिम समाज के लिए शुरू हुआ “सामाजिक काउंसलिंग सेंटर” ✨ सुलह, शांति और सामाजिक सौहार्द का नया केंद्र रायपुर। शहर सीरत-उन-नबी कमेटी ने मुस्लिम समाज में बढ़ते आपसी विवादों, पारिवारिक तनाव और सामाजिक मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए “सामाजिक काउंसलिंग सेंटर” की औपचारिक शुरुआत की है। यह सेंटर समाज को जोड़ने, संवाद को बढ़ावा देने और इंसाफ व रहनुमाई को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बनेगा। आज के दौर में छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दरार, पारिवारिक कलह, व्यवसायिक विवाद और संवाद की कमी समाज में…
बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में पूजा-अर्चना, पुष्प स्वागत व फल वितरण के साथ श्रद्धा का संगम रायपुर ग्रामीण/बीरगांव। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 अंतर्गत बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बाबा गुरु घासीदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना, फूलों से स्वागत एवं फल वितरण कर श्रद्धा और सेवा भाव का परिचय दिया गया। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मैक मिलन साहू जी, आदरणीय विशा सूरज जी, श्री…
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से करोड़ों के कार्यों को मिली स्वीकृति आरंग/रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित शीतकालीन सत्र में राज्य गठन के बाद का अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी द्वारा पेश किए गए इस बजट में 35 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसका सीधा और व्यापक लाभ आरंग विधानसभा क्षेत्र को मिलने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र को करोड़ों…
भिंभोरी।प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भिंभोरी (पंजीयन क्रमांक 633) में धान खरीदी के बाद उठाव को लेकर गंभीर समस्या सामने आई है। समिति में कुल 21432 क्विंटल धान की खरीदी की गई, लेकिन अब तक केवल 4467.35 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया है। शेष धान लंबे समय से समिति परिसर में पड़ा हुआ है। धान का उठाव समय पर नहीं होने के कारण समिति प्रबंधन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। गोदामों में जगह की कमी, मौसम का असर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। किसानों का कहना है…
रायपुर। वार्ड क्रमांक 11 सतनामी समाज द्वारा निकाली गई भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा का वार्ड क्रमांक 15 स्थित पुराना बस्ती सतनाम चौक पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मंदिर परिसर के समीप पटाखों की गूंज, पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच समाजजनों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत-वंदन-अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से टोमन दास बंजारे, अध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर, डॉ. एस. आर. पात्रे (सचिव), पार्षद वार्ड 15, महेंद्र बंजारे (पूर्व पार्षद प्रतिनिधि), सेवक कौशल जी (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), भुनेश्वर धृतलहरे (उपाध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर), छबिलाल मतवारे (सह सचिव), विश्वनाथ सोनवानी (सह…
बीरगांव।नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा वार्ड क्रमांक 32 स्थित सांस्कृतिक भवन में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों ने सहभागिता कर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। इस विशेष शिविर के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया। एक ही छत के नीचे मिलीं अनेक स्वास्थ्य सुविधाएँ स्वास्थ्य शिविर में निम्नलिखित नि:शुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं— नेत्र परीक्षण दंत परीक्षण…
रायपुर। सतनाम पंथ के प्रवर्तक, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के अवसर पर शहर में भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के उपरांत आयोजित सामूहिक मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “सतनाम” का सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। मंच पर उपस्थित समाज…
हसौद/सक्ती/रायपुर। मां महामाया की पुण्यधरा हसौद एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनी, जब अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ ने पूरे छत्तीसगढ़ को संस्कार, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। इस विराट महायज्ञ में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता कर आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।…
रायपुर। अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ यह समाचार प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 14, रावाभाठा निवासी स्व. अशोक कुमार निषाद का शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के धनी स्व. अशोक कुमार निषाद समाज व परिवार के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे। उनका जाना परिवार ही नहीं, बल्कि मोहल्ले और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार, रिश्तेदारों व असंख्य शुभचिंतकों को शोकाकुल छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,…
