Author: satya@anjor
रायपुर/बीरगांव: छत्तीसगढ़ के बीरगांव नगर निगम में मतदाता सूची के नाम पर हुए ‘खेल’ ने अब कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और जिला निर्वाचन आयोग को कड़ा ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि अगर इन गंभीर विसंगतियों का तत्काल निराकरण नहीं हुआ, तो वे हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करेंगे। लोकतंत्र पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’? 38,000 वोटर लिस्ट से बाहर! बीरगांव की नई मतदाता सूची (SIR) ने चुनावी गणित को पूरी तरह हिला दिया है। दस्तावेजों के अनुसार, 2023 विधानसभा चुनाव में जहाँ यहाँ 95,000 वोटर थे, वहीं अब सिर्फ 57,018 बचे हैं।…
बीरगांव | सत्य के अंजोर न्यूज कारा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। उरला औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी बिना ट्रीटमेंट किए सीधे खारून नदी में छोड़े जाने का मामला निरीक्षण के दौरान उजागर हुआ। इंदौर में दूषित जल से हुई 16 मौतों की घटना से सबक लेते हुए बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन एवं निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा ने अधिकारियों की टीम के साथ कारा स्थित STP और बेंद्री स्थित निगम इंटकवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट में कई गंभीर खामियां पाई गईं।…
स्वच्छता दीदियों ने किया श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में उरला स्थित SLRM (ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन) सेंटर में गीले कचरे से खाद निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गीले कचरे का वैज्ञानिक विधि से प्रसंस्करण कर उसे उपयोगी जैविक खाद में परिवर्तित किया जा रहा है।…
*धान की सुरक्षा और उठाव को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने सोमवार को बंगोली धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। विधायक के अचानक निरीक्षण से केंद्र में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों के लिए उपलब्ध पेयजल, छाया व्यवस्था, नमी मापक यंत्र एवं तौल मशीनों की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान बेचने आए किसी भी किसान को टोकन, तौल या अन्य…
राष्ट्रीय पंथी नर्तक वेदप्रकाश माहेश्वरी व उनकी टीम को भारत सरकार का आमंत्रण रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला पंथी नृत्य को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिला है। राष्ट्रीय पंथी नर्तक श्री वेदप्रकाश माहेश्वरी एवं उनके साथी कलाकारों को भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री वेदप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में उनकी टीम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के समक्ष देश के वीर जवानों को…
गरोठ (मध्य प्रदेश)। गो माता के संरक्षण, सम्मान और राष्ट्रीय पहचान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गो प्रचारकों एवं सहयोगियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 22 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। 📍 आयोजन स्थल मंगलम रिजॉर्ट होटल एवं रेस्टोरेंट, भानपुरा रोड, गरोठ, मध्य प्रदेश – 458880 🗓️ प्रशिक्षण शिविर की तिथि 22 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक 🐄 शिविर का उद्देश्य इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य— गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु रणनीति तैयार करना गो माता के संरक्षण के…
धरसींवा | सत्य के अंजोर न्यूज़ धरसींवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तुलसी बाराडेरा में बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर आयोजित गुरु दर्शन मेला आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम बनकर उभरा। इस ऐतिहासिक आयोजन में सतनाम समाज के गुरु एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक अनुज शर्मा ने पवित्र जैतखंभ पर पालो चढ़ाकर बाबा गुरु घासीदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सद्भाव के लिए मंगलकामना की। मेले में प्रस्तुत पंथी नृत्य…
रायपुर | 03 जनवरी 2026 रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में हुई हिंसक घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने तमनार में महिला टीआई और महिला आरक्षक के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि तमनार के गारे पेलमा सेक्टर-1 में जिंदल स्टील को ओपन कास्ट कोल माइंस आवंटन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण, आदिवासी और प्रभावित 14 गांवों के लोग लंबे समय…
रावांभाठा क्षेत्र में आयोजित श्रीराम कथा मानस महोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर श्री तुलसी मानस परिवार के तत्वावधान में रामकथा, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मानस महोत्सव रावांभाठा में नगर पालिक निगम बिरगांव से जुड़ीं श्रीमती पद्मावती ओमप्रकाश साहू के आगमन पर उनका स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के सम्मान हेतु पुष्पगुच्छ, धार्मिक प्रतीकों एवं पारंपरिक स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया…
स्वच्छता, जलापूर्ति व डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर हुई गहन चर्चा रायपुर। नगर निगम मुख्यालय भवन में आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम के सभी 10 जोनों के जोन अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता, नियमित जलापूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। महापौर ने बैठक के दौरान जोन स्तर पर सफाई व्यवस्था की निरंतर समीक्षा, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, तथा पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि रायपुर शहर में निवासरत प्रत्येक नागरिक को…
