Author: satya@anjor
🏥 समृद्धि हॉस्पिटल बना भरोसेमंद इलाज का नया केंद्र, एक ही छत के नीचे मिलें सभी प्रमुख सुविधाएं रायपुर।स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए समृद्धि हॉस्पिटल (S.M.H) अब रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टरों और किफायती इलाज के साथ यह हॉस्पिटल मरीजों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। 👉 एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज समृद्धि हॉस्पिटल में अब निम्नलिखित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं— 🩸 डायबिटीज (मधुमेह) उपचार ❤️ हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) इलाज 🦋 थायरॉइड जांच व उपचार…
नुआपाड़ा | खेल डेस्क | ओडिशा अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी टीम में नुआपाड़ा जिले के होनहार खिलाड़ी मासूम सतनामी के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। मासूम सतनामी ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे सतनामी समाज का नाम ऑल इंडिया लेवल पर रोशन किया है। यह उपलब्धि नुआपाड़ा जैसे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। मासूम सतनामी की मेहनत, अनुशासन और लगन आज रंग लाई है, जिससे ओडिशा की अंडर-17 कबड्डी टीम को एक मजबूत खिलाड़ी मिला है। समाज और…
PM स्वनिधि योजना: बीरगांव में शुरू हुई क्रेडिट कार्ड स्कीम, महापौर नंदलाल देवांगन ने हितग्राहियों को सौंपे चेक बीरगांव।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर निगम बीरगांव में छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में क्रेडिट कार्ड योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री नंदलाल देवांगन, नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, नेता प्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहु सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड…
3 मई को रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का भव्य नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह रायपुर | छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, नारी सम्मान और सेवा परंपरा की एक मिसाल कायम करने जा रहा है छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (CGPAS)। संगठन द्वारा रविवार, 3 मई 2026 को रायपुर में नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह पूरी गरिमा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया जाएगा। 🌸 सिर्फ विवाह नहीं, सामाजिक क्रांति CGPAS के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व और वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीनदयाल गोयल के मार्गदर्शन में…
अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के समापन पर मुख्यमंत्री साय ने दी विकास की बड़ी सौगातें खरोरा | धरसींवा विधानसभा खरोरा नगर पंचायत ने खेल और विकास के संगम का ऐतिहासिक साक्षी बनते हुए प्रदेश के खेल मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई। JSF क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का भव्य समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा के सक्रिय नेतृत्व, जनसंवेदनशीलता और विकासोन्मुखी…
कवर्धा धान घोटाले पर कांग्रेस का तीखा हमला रायपुर, 09 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कवर्धा जिले में सामने आए धान घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा जिले के दो धान संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है, गायब हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस घोटाले की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा चूहों पर डाली जा रही है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा सरकार के तथाकथित सुशासन का अनूठा उदाहरण…
तहसील साहू संघ बिरगांव के तत्वावधान में मजदूर नगर सरोरा में भव्य आयोजन बीरगांव। तहसील साहू संघ बिरगांव के तत्वावधान में दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम इकाई मजदूर नगर सरोरा, बाजार चौक में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारी, उत्तर परिक्षेत्र बीरगांव, दक्षिण परिक्षेत्र बीरगांव, उरला परिक्षेत्र साहू संघ एवं सरोरा परिक्षेत्र साहू संघ के सभी इकाई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीण इकाई मजदूर नगर सरोरा के समस्त स्वजातीय नगरवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। समाज के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में…
ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की पहचान रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकासोन्मुखी सोच को धरातल पर उतारने की दिशा में रायगढ़ शहर तेजी से आधुनिक स्वरूप ले रहा है। इसी क्रम में राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी…
रायपुर / नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। प्रदेश के युवा, निर्भीक और जमीनी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सतनामी का नाम 24 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में द गिनीज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उन्हें यह ऐतिहासिक सम्मान सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदान किया जा रहा है। यह भव्य अवार्ड समारोह रफी मार्ग, संसद मार्ग के पीछे, आरबीआई बैंक के समीप, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें राजकुमार सतनामी स्वयं उपस्थित होकर रिकॉर्ड प्रमाण पत्र ग्रहण करेंगे। ✊ 15…
रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी का जन्मदिवस 17 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह, गरिमा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनसेवा और स्वच्छता को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन बीरगांव के डेरापारा स्थित मणिकंचन केंद्र में किया गया, जिसने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में नई पहचान दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि इस अवसर पर डोर-टू-डोर घरों से कचरा संग्रहण कर स्वच्छ शहर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मणिकंचन दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य…
